{"_id":"a26acfd9c3fd74395a2a7a99819d1a04","slug":"uttarakhand-newspaper-distributors-insurance-cover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचार पत्र वितरक आज बनवाएं हेल्थ बीमा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाचार पत्र वितरक आज बनवाएं हेल्थ बीमा कार्ड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Dec 2015 10:39 AM IST
विज्ञापन
यदि आप समाचार पत्र वितरक हैं, तो मंगलवार को अपने जिले के सीएमओ दफ्तर में जाकर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
उत्तराखंड के सभी मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाई) के कार्ड के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच समाचार पत्र वितरकों का पंजीकरण किया जाएगा। अमर उजाला की पहल पर समाचार पत्र वितरकों को इस योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
एमएसबीवाई में पंजीकरण के लिए पहुंचने वाले समाचार पत्र वितरकों के पास अपनी एजेंसी का प्रमाण पत्र (आईडी) होना चाहिए। इसके अलावा उन्हें समाचार पत्र विक्रेता होने का स्वप्रमाणित घोषणा पत्र भी देना होगा। वोटर आईडी कार्ड और राशन कार्ड भी लेकर आना होगा। वोटर आईडी कार्ड से निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से उनका डाटा मिलान किया जाएगा। राशन कार्ड से परिवार के सदस्यों का आंकड़ा लिया जाएगा।
विज्ञापन
एमएसबीवाई के नोडल अधिकारी डा. प्रेम लाल ने बताया कि सभी जिलों के सीएमओ कार्यालय में शिविर के संबंध में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाचार पत्र वितरकों को शिविर में निर्धारित फार्म में घोषणा करनी होगी कि वह किसी तरह की पेंशन का लाभ नहीं ले रहे हैं। साथ ही आयकर के दायरे में भी शामिल नहीं हैं।
सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल ने बताया कि देहरादून में आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक समाचार पत्र वितरकों को योजना का लाभ देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। पंजीकरण के बाद सभी आवेदनों को मुख्यालय भेजा जाएगा।
यह कागजात जरूरी, लेकर जाएं
- एजेंसी से मिला आईकार्ड या प्रमाण पत्र
- प्रमाण पत्र नहीं होने पर स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड