फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news152 food samples sent for testing in a week strict action will be taken

Uttarakhand: जांच के लिए भेजे 152 खाद्य नमूने, होगी सख्त कार्रवाई, दीपावली तक जारी रहेगा एफडीए का विशेष अभियान

Fri, 03 Oct 2025 02:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 03 Oct 2025 02:37 PM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि हर घर की थाली सुरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। दीपावली तक एफडीए का विशेष अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand news152 food samples sent for testing in a week strict action will be taken
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मिलावटखोरी के खिलाफ पहले चरण के विशेष अभियान में एक सप्ताह के भीतर 152 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता खराब पाई जाने पर विक्रेता और निर्माता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर एफडीए ने नवरात्र पर्व पर विशेष अभियान शुरू किया। एफडीए आयुक्त एवं सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिठाई व दूध डेयरी उत्पादों में मिलावट की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


किसी भी सूरत में मिलावट करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के तहत 30 सितंबर तक विभिन्न खाद्य उत्पादों के 152 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। दुकानों में निरीक्षण के दौरान 195 किलो पनीर, 150 किलो दूध से बने उत्पाद, 4500 किलो फलों का पल्प, 200 किलो. मिठाई नष्ट की गई। छह व्यापारियों के नोटिस जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार खुशियों और मिलन का समय होते हैं। मेरी प्राथमिकता यह है कि हर घर की थाली शुद्ध रहे और हर परिवार की खुशियां सुरक्षित रहें। जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा। विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मिलावटखोरों के खिलाफ बिना किसी रियायत के कठोर कार्रवाई की जाए। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

ये भी पढ़ें...Vikasnagar News: कुत्ते के काटने के दो दिन बाद गाय की मौत, दूध का सेवन करने वाले 22 लोगों ने लगवाई एआरवी

दोषियों पर सख्त कार्रवाई

एफडीए के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा, त्योहारों के दौरान मिलावटखोरों की सक्रियता को देखते हुए विभाग ने पहले से ही विशेष रणनीति बनाई है। प्रत्येक जनपद स्तर पर गठित टीमें मिठाई, दूध, खोया, घी, तेल, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर लैब में भेजे जा रहे हैं। दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मुख्यालय स्तर से अभियान की निरंतर निगरानी की जा रही है। दीपावली तक अभियान जारी रहेगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed