फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: youth missing after shoot video on mental harassment by in laws

रुड़की: 'मेरे होने वाले बच्चे का मुंह नहीं देखने देना चाहते ससुराल वाले', वीडियो बना लापता हुआ युवक

Wed, 15 Sep 2021 07:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 Sep 2021 07:03 PM IST
सार

युवक वीडियो में सहारनपुर निवासी अपने ससुरालियों पर आरोप लगा रहा है कि वह उस पर घर जमाई बनने का दबाव बना रहे हैं। इतना ही नहीं उसकी पत्नी गर्भवती है और ससुराल वाले उसकी डिलीवरी सहारनपुर में करवाने का दबाव बनाकर परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: youth missing after shoot video on mental harassment by in laws
लापता युवक विकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘मैं अपने ससुरालियों से बहुत परेशान हूं। ससुराल वाले मुझे और पत्नी को बहला फुसलाकर अपने घर रखना चाहते हैं। मैं ससुरालियों और पत्नी से परेशान होकर आने वाले अपने बच्चे की शक्ल देखे बिना आत्महत्या कर रहा हूं।’

विज्ञापन


परिजन और पुलिस गंगनहर में कर रहे तलाश
एक युवक ने ये बातें वीडियो में रिकॉर्ड कर परिजनों और रिश्तेदारों को भेज दी और लापता हो गया। वीडियो देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने आननफानन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं, परिजन और पुलिस गंगनहर में उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भगवानपुर निवासी विकल की सहारनपुर में शादी हुई थी। युवक ने मंगलवार को परिजनों और रिश्तेदारों को एक वीडियो भेजा। इसमें वह आरोप लगा रहा है कि उसके ससुराल वाले रेशान करते हैं। उसकी पत्नी को कॉल कर अपने पति के साथ मायके आकर रहने का दबाव बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी भी दबाव बना रही है
ससुराल वालों को कोई लड़का नहीं है। इसलिए वह उसे भी बहला फुसलाकर अपने घर पर रखने का दबाव बनाते हैं। इतना ही नहीं, अपने हिस्से की जमीन बेचने की भी बात बोलते हैं। वीडियो में युवक कह रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती है और ससुराल वाले उसकी डिलीवरी सहारनपुर में ही करने का दबाव बना रहे हैं। उनके झांसे में आकर पत्नी भी दबाव बना रही है।


आरोप लगाया कि ससुरालियों और पत्नी से परेशान होकर वह अपने बच्चे की शक्ल देखे बिना ही दुनिया छोड़कर जा रहा है। वीडियो देखकर परिजनों और रिश्तेदारों में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने भगवानपुर थाना, मंगलौर और गंगनहर कोतवाली पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, युवक के मोबाइल की लोकेशन रुड़की में गंगनहर किनारे मिलने के बाद परिजन उसकी रुड़की से लेकर मंगलौर तक गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed