फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Youth Done Firing on Tenant Four Year Old Girl on Holi

उत्तराखंड: जमानत पर रिहा हुए युवक ने किरायेदार की चार साल की मासूम बच्ची को मारी गोली 

Tue, 30 Mar 2021 10:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Mar 2021 10:11 PM IST
सार

  • बच्ची अस्पताल में भर्ती, आरोपी के घर में किराये पर रहता है परिवार 
  • घर में फर्श पर रंग देखकर भड़के आरोपी ने खोया आपा 

विज्ञापन
Uttarakhand news: Youth Done Firing on Tenant Four Year Old Girl on Holi
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में जमानत पर रिहा हुए एक युवक ने होली के दिन अपने ही किरायेदार की चार वर्षीय बच्ची को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। गोली मासूम के होंठ को चीरती हुई निकल गई। लहूलुहान हालत में मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बागवाला निवासी रामजी साहनी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनके मामा बेगम साहनी दीपक जैन के घर में किराये पर रहते हैं। बीते सोमवार को होली के दिन दीपक जैन कमरे में आया और फर्श पर होली का रंग देखकर भड़क गया। मोनिका फर्श की सफाई कर ही रही थी कि दीपक जैन ने गालीगलौज कर तीन राउंड फायर झोंक दिए।
विज्ञापन


एक गोली उसकी चार साल की ममेरी बहन कंचन के होंठ को चीरती हुई निकल गई जबकि दूसरी गोली दीवार से टकराकर उसके पैर में लग गई। सीओ अमित कुमार ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी वर्ष 2007 में क्लिपिंग प्रकरण में फंसा था। वर्ष 2010 में शहर के प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर और होटल कारोबारी को भी उसने गोली मार दी थी। इस मामले में दीपक जैन और उसके पिता को कोर्ट से सजा हुई है, जिसमें दोनों जमानत पर बाहर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छींटाकशी और रंग डालने के विवाद में हवाई फायरिंग

हल्द्वानी में ताई के घर होली खेलकर लौट रहीं दो बहनों पर जज फार्म में मनचलों ने रंग डालकर छींटाकशी की तो हंगामा हो गया। आरोप है कि मनचलों का विरोध करने के लिए लोग एक अधिवक्ता के घर पहुंच गए। इसके बाद अधिवक्ता ने अपनी छत से हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अधिवक्ता की लाइसेंसी रायफल, 12 कारतूस और पिस्टल जब्त कर ली है।

बिठौरिया इलाके की रहने वाली दो बहनें सोमवार को होली मिलने के लिए स्कूटी से जजफार्म आईं थीं। लौटते समय विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास के पीछे मनचलों ने दोनों को रोका और रंग डाल दिया। आरोप है कि दोनों ने जब इसका विरोध किया तो मनचले छींटाकशी करने लगे। बहनों ने फोन कर इसकी सूचना अपने भाई को दी। भाई अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गया। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। गई।

इस बीच जज फार्म निवासी अधिवक्ता सतपाल सिंह ने अपनी छत से लाइसेंसी पिस्टल और राइफल से फायर झोंक दिया। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं लेकिन इससे दहशत फैल गई। किसी ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र, मुखानी थानाध्यक्ष सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। युवतियों के परिवार की ओर से तहरीर न मिलने के बाद भी पुलिस ने खुद धारा 30 आर्म्स के तहत अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

पूछताछ से पता चला कि अधिवक्ता मूल रूप से ऊधमसिंह नगर जिले के दोहरा गांव सितारगंज का रहने वाला है। वह यहां प्रॉपर्टी का भी काम करता है। अधिवक्ता का कहना था कि भीड़ ने उसका घर घेर लिया था। उसने बचाव के लिए हवाई फायरिंग की थी। अधिवक्ता की गिरफ्तारी के मामले में पुलिस विधिक राय ले रही है।

मामूली विवाद में पुलिसकर्मी ने की हवाई फायरिंग

पिथौरागढ़ में होली के दौरान सोमवार को मामूली विवाद में एक पुलिस कांस्टेबल ने हवाई फायरिंग कर दी। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कांस्टेबल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।

झूलाघाट थाने में सोमवार को पुलिस के जवान छलड़ी मना रहे थे। दोपहर के समय पुलिस कांस्टेबल हेमंत मनराल और अशोक बुदियाल ने होली के कपड़ों में एक-दूसरे की फोटो खींची। बताया जा रहा है कि खींची गई फोटो दिखाने के लिए कहने पर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में हेमंत कमरे से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर ले आया और उसने हवा में फायर झोंक दिया।

फायरिंग से थाना परिसर में हड़कंप मच गया। अशोक की तहरीर पर थाना प्रभारी टीएस राणा ने मामला दर्ज करवा दिया है। सोमवार शाम जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में दोनों का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल में जवान के शराब पीने की पुष्टि हुई है। इसलिए मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। 

होली पर पुलिस जवानों की बीच हुए विवाद की जांच चल रही है। प्रथमदृष्ट्या आरोप सही मानकर 3/2021 के तहत 30 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गयाद है। आरोपी जवान के रिवाल्वर का शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। 
- राजेंद्र सिंह रौतेला, सीओ, पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed