{"_id":"6062b5f38ebc3e8d195ac872","slug":"uttarakhand-news-yamunotri-highway-open-after-many-hours-of-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: खरादी के पास बोल्डर और मलबा आने से कई घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: खरादी के पास बोल्डर और मलबा आने से कई घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे
Tue, 30 Mar 2021 10:59 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार रात को अचानक चट्टान खिसक गई। इसके चलते हाईवे पर बड़ी मात्रा में बोल्डर और मलबा आ गया। जिस कारण हाईवे कई घंटे बंद रहा। टीम ने मशीनें लगाकर मलबा हटाया तब जाकर सुबह करीब दस बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन
बता दें कि यमुनोत्री हाईवे पर आलवेदर रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते यहां कई जगह पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार देर रात को भी खरादी के पास मलवा और बोल्डर आने से बंद हो गया था।
विज्ञापन
एक अप्रैल से तोताघाटी में यातायात बहाल होने की उम्मीद
लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी से कौड़ियाला के बीच परेशानी का कारण बनी चट्टानों को हटा दिया है। जिसके चलते यहां एक अप्रैल से यातायात बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला से तोताघाटी के बीच लगभग पांच किलोमीटर पैच पीडब्लूडी सहित पहाड़वासियों के मुसीबत बना हुआ है। यहां कटिंग करते पीडब्लूडी को एक साल से अधिक समय हो गया, लेकिन अभी तक मार्ग की स्थिति नहीं सुधरी। जबकि मार्च 2020 से कटिंग और सुधारीकरण के लिए पीडब्लूडी कई बार तोताघाटी क्षेत्र में क्लोजर (यातायात बंदी) ले चुकी है।
लंबी इंतजारी के बाद हाईवे खुला, लेकिन मलबा आने से बार-बार बंद होता रहता है। वर्तमान मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में 31 मार्च तक बदरीनाथ हाईवे को दुरुस्त करने के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने पीडब्लूडी को एक बार फिर 15 से 31 मार्च तक क्लोजर की अनुमति दे दी।
पीडब्लूडी एनएच खंड के सहायक अभियंता वीएन द्विवेदी ने बताया कि सड़क सुधारीकरण के लिए यातायात बंदी ली गई थी। सड़क का सुधारीकरण कार्य लगभग निपट चुका है। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए पुश्ते लगाए जाएंगे। दो दिन होली के चलते अवकाश रहेगा। 30 से पुन: काम शुरू हो जाएगा और एक अप्रैल से यातायात बहाल हो जाएगा।