फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   uttarakhand news : wife killed husband in joshimath

Uttarakhand News : आपसी झगड़े के दौरान सिलबट्टे से वार कर पत्नी ने उतारा पति को मौत के घाट

Sat, 30 Jan 2021 04:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Jan 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  wife killed husband in joshimath
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां आपसी विवाद को लेकर हो रहा पति-पत्नी का झगड़ा इतना बढ़ गया कि पत्नी ने सिलबट्टा उठाकर पति पर वार कर दिया।

विज्ञापन


जिससे पति के सिर पर गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ

जानकारी के मुताबिक जोशीमठ के रविग्राम के काफी समय से रामू ऋषिदेव और उसकी पत्नी संगीता देवी किराए पर रह रहे थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झगड़़ा इतना बढ़ा कि संगीता ने रामू के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। जिस कारण रामू गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात रामू को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 

Trending Videos

संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संगीता को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते थे।

संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज

जोशीमठ के कोतवाल सत्येंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रामू ऋषिदेव पर उनकी पत्नी संगीता देवी ने आपसी झगड़े के दौरान सिलबट्टा से वार किया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद संगीता देवी के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed