फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : which hospital does better work in Atal Ayushman honored by cm today

Uttarakhand News : अटल आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अस्पताल सम्मानित

Fri, 29 Jan 2021 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Jan 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : which hospital does better work in Atal Ayushman honored by cm today
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO

अटल आयुष्मान योजना में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले सरकारी व निजी अस्पतालों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अस्पतालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एम्स ऋषिकेश और श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल को सबसे ज्यादा गोल्डन कार्ड धारक मरीजों का इलाज करने पर सम्मानित किया गया। जबकि हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट व प्रेम सुख हास्पिटल खुड़बड़ा देहरादून को गोल्ड श्रेणी मान्यता का प्रमाण पत्र दिया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को सीएम आवास में आयोजित अटल आयुष्मान योजना उत्कृष्ट सेवा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सरकारी और निजी अस्पतालों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में इंश्योरेंस के बजाय ट्रस्ट के माध्यम से यह योजना लागू की गई है। अटल आयुष्मान में उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां प्रदेश के सभी 23 लाख परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन


हिमाचल समेत कई अन्य राज्य उत्तराखंड की तर्ज पर इस योजना को लागू करने पर विचार कर रहे हैं। कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आम लोगों को जानकारी होना जरूरी है, इसके लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता की जरूरत है। कार्यक्रम में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया, सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी, निदेशक चिकित्सा शिक्षा युगल किशोर पंत, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.अमिता उप्रेती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में अब तक 270 करोड़ खर्च

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष डीके कोटिया ने बताया कि 2021 से राज्य के 2.50 लाख कार्मिकों एवं पेशंनर्स को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इस योजना में अब तक 41.70 लाख गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। 2.36 लाख लोगों को इसका लाभ दिया जा चुका है। जिस पर 270 करोड़ रुपये व्यय किए गए।

योजना में प्री सर्जरी व डायलिसिस हो शामिल

एम्स ऋषिकेश के निदेशक प्रो.रविकांत ने इस योजना में प्री सर्जरी, डायलिसिस को भी शामिल करने की अपेक्षा की। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के प्रो.विजय धस्माना ने कहा कि राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में यह योजना वरदान सिद्ध हुई है।


इन अस्पतालों को किया सम्मानित

गुणवत्ता सेवाओं के लिए हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट और प्रेम सुख हास्पिटल खुड़बुड़ा को गोल्ड श्रेणी, कृष्णा मेडिकल सेंटर डालनवाला व चामुंडा हास्पिटल रामनगर को सिल्वर, हंस फाउंडेशन मिशन हास्पिटल सतपुली को ब्रांज श्रेणी प्रमाणित पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में श्री महंत इन्दिरेश हास्पिटल, मेट्रो हास्पिटल हरिद्वार, श्री स्वामी भूमानंद हास्पिटल रानीपुर, उजाला हेल्थ केयर काशीपुर, संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी काशीपुर को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए एम्स ऋषिकेश, जवाहर लाल नेहरू हास्पिटल रुद्रपुर, बीडी पांडे जिला अस्पताल पिथौरागढ़, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी, एचएनबी बेस अस्पताल श्रीनगर, जिला अस्पताल उत्तरकाशी, पंडित हरगोविंद अस्पताल अल्मोड़ा, सीएचसी जसपुर, सीएचसी कर्णप्रयाग, हरमिलाप मिशन जिला अस्पताल हरिद्वार, जिला असपताल चंपावत, सीएचसी जखोली रुद्रप्रयाग को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed