फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News way is clear for setting up two new cities soon permission from the ministry

Uttarakhand News: प्रदेश में दो नए शहरों को बसाने का रास्ता साफ, मंत्रालय से जल्द मिल सकती है अनुमति

Wed, 28 Jun 2023 11:18 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Jun 2023 11:18 AM IST
सार

किच्छा के निकट पराग फार्म व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने को केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी थी। मंत्रालय ने इन दोनों टाउनशिप को लेकर कुछ और जानकारियां मांगी थीं। अब राज्य सरकार ने यह डिटेल उपलब्ध करा दी है, जिसके बाद जल्द ही इन दोनों शहरों को बसाने को केंद्र की मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand News way is clear for setting up two new cities soon permission from the ministry
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में दो नए शहर बसाने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय की ओर से कभी भी इस संबंध में अनुमति मिल सकती है। इसके लिए राज्य सरकार से जो जानकारियां मांगी गई थीं, वह उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में किच्छा के निकट पराग फार्म व डोईवाला के निकट दो नए शहर बसाने को केंद्र सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हरी झंडी दिखा दी थी। इसके बाद मंत्रालय ने इन दोनों टाउनशिप को लेकर कुछ और जानकारियां मांगी थीं। अब राज्य सरकार ने यह डिटेल उपलब्ध करा दी है, जिसके बाद जल्द ही इन दोनों शहरों को बसाने को केंद्र की मंजूरी मिल सकती है।

विज्ञापन


पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र से इस संबंध में अनुरोध करते हुए 1100 करोड़ का प्रस्ताव दिया था। इनमें एक शहर किच्छा के निकट पराग फार्म की भूमि पर इंडस्ट्रियल सिटी के नाम से 378.50 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा। दूसरी टाउनशिप, डोईवाला के निकट दून-हरिद्वार हाईवे पर एयरो सिटी के नाम से बनेगी। इंटिग्रेटेड टाउनशिप के नाम से यह शहर 3080.8 भूमि पर बनाया जाएगा। इसमें 746.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि और 2333.81 हेक्टेयर निजी भूमि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब हिमस्खलन के खतरे को पहले ही भांप लेंगे 74 वेदर स्टेशन, उत्तरकाशी की घटना के बाद लिया सबक

आवास विभाग देगा सुविधाएं

इन सभी शहरों में आवास विभाग सुविधाएं देगा। इनमें सड़क, सीवर से लेकर अत्याधुनिक शहरों जैसी सभी सुविधाएं शामिल होंगी। टाउन प्लानिंग विभाग की मदद से इन शहरों का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। इसी हिसाब से निजी सहभागिता से शहरों को बनाने का काम होगा। सरकार इनमें कुछ अपनी जमीनें भी देगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed