फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: War-backlash continues in social media between former CM Harish Rawat and cabinet minister Rekha Arya

उत्तराखंड: पूर्व सीएम हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के बीच सोशल मीडिया में वार-पलटवार जारी

Thu, 19 Aug 2021 02:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 19 Aug 2021 02:10 PM IST
सार

कई दिनों से हरीश रावत और रेखा आर्या के बीच सोशल मीडिया पर वाक युद्ध चल रहा है। 

विज्ञापन
uttarakhand news: War-backlash continues in social media between former CM Harish Rawat and cabinet minister Rekha Arya
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टेक होम राशन मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के बीच छिड़ा वाक युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मंत्री रेखा आर्या ने फेसबुक पर लिखा कि आपने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि वाणिज्यिक लोगों को पोषाहार में न आने दिया जाए तो हमने कब कहा कि हम इसे वाणिज्य बनाना चाहते हैं, हम तो पोषाहार को केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार लैब टेस्टिंग करवाकर स्वयं सहायता समूहों को जोड़ते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाने जा रहे हैं।

विज्ञापन


लिखा कि आज आप उत्तराखंडियत की बात करते हैं, जो आपकी पूर्व की नौटंकी का जीता जागता उदाहरण है। क्योंकि आपने अपने मुख्यमंत्री काल में मंडुवा-झंगोरा को बढ़ावा देने की बात कहकर कहा था कि मैं मंडुवा-झंगोरा को बढ़ावा देने के लिए शराब (डेनिस) का काम मंडी को दे रहा हूं।
विज्ञापन


आपकी उस करनी का फल उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड (मंडी) ने भुगता है। जिसमें डेनिस नामक आपके होममेड शराब ब्रांड को फायदा पहुंचाने पर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड मंडी पर एक करोड़ का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरीश रावत तो दाज्यू संबोधित करते हुए रेखा ने लिखा, क्या अब आप भरोगे जुर्माने की यह राशि? वैसे आप भर भी सकते हो एक करोड़। क्योंकि एक स्टिंग में आपके तत्कालीन सचिव कहते हुए सुनाई दे रहे थे कि 20 करोड़ बड़ी राशि है। आपने मंडुवा-झंगोरा के नाम पर मंडी को मार दिया। आप के बहकावे में आकर हम लोग गर्भवती महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करेंगे।


रेखा ने स्वयं सहायता समूहों से निवेदन करते हुए लिखा है कि ऐसे बयानवीरों से दूर रहें, जो अपना चेहरा चमकाने के लिए सिर्फ फेसबुक तक सीमित हैं। ये आपके हिमायती नहीं कुर्सी के लिए रो रहे हैं, जो इन्हें जनता देने वाली नहीं है। तंज करते हुए रेखा आगे लिखती हैं- दाज्यू, कका जो भी हो, अब बुढ़ापा आ गया है, वह गाजियाबाद के फ्लैटों पर भी मैंने आपसे जवाब देने का आग्रह किया था, लेकिन आपने आज तक जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed