फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: virtual rally cm said indian army gave strict reply to china

वर्चुअल रैली : भारतीय सैनिकों ने चीन को दिया करारा जवाब - मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

Thu, 25 Jun 2020 01:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Jun 2020 01:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: virtual rally cm said indian army gave strict reply to china
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने चीन को करारा जवाब दिया है। देश के मजबूत नेतृत्व और सेना की वीरता के चलते चीन अब पीछे हटने को तैयार हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पड़ोस में मित्र राष्ट्र नेपाल है और चीन की भी सीमाएं हैं। चीन प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और लोकल के लिए वोकल जैसे आह्वान से चीन परेशान है। जबकि नेपाल के साथ हमारे रिश्ते गहरे हैं।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ की वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत के सीमांत क्षेत्रों में किए कार्यों से चीन परेशान है। लद्दाख में जिस तरह से भारतीय सैनिकों ने चीन को जवाब दिया है, उससे चीन को सबक मिल गया है। भारत सैन्य मजबूती में पांचवां सबसे सशक्त देश है। इसी के चलते चीन को वापस कदम खींचने पड़े हैं। चीन की हरकतों से वहां के नेतृत्व के खिलाफ आंतरिक विरोध शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के कारण चीन को पीछे हटना पड़ा। कहा कि अब 1962 जैसे हालात नहीं हैं, आज देश के पास मजबूत नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए भी सरकार व्यापक प्रयास कर रही है। जिले में मेडिकल कॉलेज जल्द खुलने वाला है। पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आईसीयू बनाया गया है। इस विधानसभा क्षेत्र में नई पेयजल योजनाएं शुरू हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

वर्चुअल रैली में सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना की तरह मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। प्रदेश में संचालित होने वाली सभी स्वरोजगार की योजनाएं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से जुड़ेंगी। युवाओं को रोजगार देने की कोशिशें हो रही हैं। सीपैट के माध्यम से युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। 25 आईटीआई को 600 करोड़ से आधुनिक बनाया जा रहा है। पेयजल सप्लाई के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

भारत नेट के तहत इंटरनेट की सुविधाएं सुधारी जाएंगी। हर गांव इंटरनेट से जुड़ेगा। एरोमा पार्क खुलने जा रहा है। इससे पहाड़ों में रोजगार की नई संभावनाएं मिलेंगी। हार्टिकल्चर के हजारों क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। सरकार ने बदरी गाय के संरक्षण का काम शुरू किया है। चीड़ की पत्तियों से रोजगार सृजित किया जा रहा है। साढ़े तीन रुपये किलोग्राम पत्तियों को एकत्रित करने पर मिलेंगे। इसी तरह से सौैर ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार के विकल्प दिए जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से जुड़ेगा प्रत्येक कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ जुड़ें। भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्चुअल रैली के दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के मसीहा है। कोविड काल में उन्होंने बीस लाख करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया, जिससे गरीबों का कल्याण होगा।  

उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश विषम परिस्थितियों में है। हमारा राज्य भी इससे अछूता नहीं है। प्रधानमंत्री ने इस संकट को अवसर के रूप में बदलने के लिए पैकेज दिया। इससे पहले उज्जवला योजना के तहत हर गरीब को रसोई गैस देने का काम किया। हर गरीब को अपना घर देने देने का प्रयास किया जा रहा है। आयुषमान योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच दिया है।

प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि हमारी स्वतंत्रता तभी पूर्ण मानी जाएगी जब विकास की पंक्ति में आखिरी व्यक्ति तक योजना का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि देश की मजबूती के लिए सीमाएं सुरक्षित रहनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने सेना के जवानों के हाथ खुले छोड़े हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक की बात हो या फिर चीन की घुसपैठ की बात हो प्रधानमंत्री की नीति के कारण विरोधी मुल्कों को मुंह की खानी पड़ी। मेक इन इंडिया के तहत हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर होने की दिशा में बढ़ रहे हैं। भारत मजबूत हो रहा है, इसलिए पड़ोसी मुल्कों को परेशानी हो रही है। चीन बौखलाहट में है कि देश की सीमाओं तक सड़क कैसे बन गई। अब चीन समझ गया है कि भारत में घुसपैठ की तो करारा जवाब मिलेगा। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सैनिकों के खून की एक एक बूंद की कीमत विरोधी देशों को चुकानी होगी। 

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा कि गांव के लिए एक रुपया भेजते हैं लेकिन 15 पैसे पहुंचते हैं। इस समस्या का समाधान प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल इंडिया से किया। अब केंद्र से एक रुपया निकलता है तो सीधा ग्राम पंचायत पहुंचता है। किसानों, मजदूरों, गरीबों के बैंक खाते में पहुंच रहे हैं। बिचौलियों को समाप्त कर दिया गया है। सरकार भ्रष्टाचार से मुक्त है।

प्रदेश में एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं आया है। हमने जनता से वायदा किया था कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। डेढ़ सौ भ्रष्टाचारियों को जेल के पीछे पहुंचाया है। दृष्टिपत्र के 85 प्रतिशत वायदे पूरे किये हैं। कोविड की रोकथाम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रदेश में लौटे प्रवासियों के लिए स्वरोजगार की योजनाएं शुरू की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed