फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Villager died during extinguish forest fire had come to Pauri from Himachal for worship

Uttarakhand: जंगल की आग बुझाने गए ग्रामीण की जलने से मौत, हिमाचल से पूजा के लिए आए थे पौड़ी

Thu, 18 Apr 2024 08:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर (पौड़ी)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर (पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Apr 2024 08:08 PM IST
सार

Uttarakhand News: 16 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे गांव से कुछ दूर स्थित मंदिर में दीया जलाने गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। अगले दिन सुबह उनका शव जंगल में जली हुई अवस्था में मिला।

विज्ञापन
Uttarakhand News Villager died during extinguish forest fire had come to Pauri from Himachal for worship
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

श्रीनगर से करीब 12 किमी दूर नयालगढ़ के जंगल में लगी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।  ग्रामीणों का कहना है कि वह मंदिर में दीया जलाने गए थे, लेकिन ऊपर की ओर आग लगी देखकर उसे बुझाने के लिए पहुंच गए थे। उधर, वन विभाग का कहना है कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी दुर्गा प्रसाद सुंद्रियाल (62) नवरात्र पूजा के लिए परिवार के साथ नयालगढ़ पहुंचे थे। प्रधान कैलाश नौडियाल ने बताया, 16 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे गांव से कुछ दूर स्थित मंदिर में दीया जलाने गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आए। ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह उनका शव जंगल में जली हुई अवस्था में मिला।
विज्ञापन


साथ ही आसपास जंगल का भी काफी हिस्सा जला हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। श्रीनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील रावत का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जब दुर्गा प्रसाद मंदिर में दीया जलाने गए थे, तो मंदिर के ऊपर की तरफ जंगल में आग लगी हुई थी। जंगल की आग मंदिर तक न पहुंचे इसके लिए ऊपर की तरफ चले गए, लेकिन आग काफी भीषण थी और दुर्गा प्रसाद इसके बीच में फंस गए और जलकर मौत हो गई।

नयालगढ़ में जंगल में एक व्यक्ति के जलकर मौत होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जरूरी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। जिला प्रशासन के माध्यम से मुआवजा व आगे की अन्य प्रक्रिया पूरी होगी।
- आरपी कुकरेती, रेंजर, सिविल सोयम वन प्रभाग, श्रीनगर गढ़वाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed