फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Vice President Jagdeep Dhankhar visit Mussoorie LBS Academy

Mussoorie: एलबीएस एकेडमी पहुंचे उपराष्ट्रपति, कहा- अपने कार्यों से समाज में उदाहरण पेश करें युवा अधिकारी

Fri, 05 Apr 2024 08:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति ने कहा कि युवा अधिकारी समानुभूति की भावना के साथ काम करें। आप में से प्रत्येक अधिकारी उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Vice President Jagdeep Dhankhar visit Mussoorie LBS Academy
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को मसूरी की लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आईएएस अधिकारियों के फेज-1 प्रशिक्षण के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवा अधिकारियों से कहा कि युवा अधिकारियों को लोग आदर्श के रूप में देखते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आप लोग अपने कार्यों से समाज में अनुकरणीय उदाहरण पेश करें।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने कहा कि युवा अधिकारी समानुभूति की भावना के साथ काम करें। आप में से प्रत्येक अधिकारी उत्कृष्टता, सत्यनिष्ठा और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैं आप में अपनी दृष्टि और संकल्पना में भारत को परिभाषित करने की क्षमता देखता हूं और मुझ पर विश्वास करें कि आप 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए सक्षम हैं। कहा कि आप सभी भारत की बढ़ती इस विकास यात्रा को बनाए रखेंगे और इसमें योगदान देंगे।
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति को याद आया बचपन
समारोह में उपराष्ट्रपति को अपना बचपन भी याद आया। उन्होंने कहा कि उन्होंने और उनकी पीढ़ी ने ऐसा भारत देखा है, जहां गांव में रोशनी नहीं थी, सड़क संपर्क नहीं था। कहा कि पानी, नल, घर में शौचालय के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। कभी घर में गैस कनेक्शन की कल्पना नहीं की जा सकती थी। उस समय गांव में कोई स्कूल नहीं होता था या ज्यादा से ज्यादा एक प्राइमरी स्कूल होने पर ही संतुष्ट हुआ जा सकता था। कहा कि आज देखें कि हम कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश ने तकनीक में की तरक्की
कहा कि देश ने डिजिटल और तकनीक के क्षेत्र में शानदार तरक्की की है। मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ डिजिटल कनेक्टिविटी से देश को बहुत फायदा हुआ है। देश के हर हिस्से में इंटरनेट की पहुंचा है और हमारी प्रति व्यक्ति इंटरनेट खपत संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन की तुलना में अधिक है।

Uttarakhand News: Vice President Jagdeep Dhankhar visit Mussoorie LBS Academy

‘मैं किसान का बेटा हूं’
धनखड़ ने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं। मैं एक गांव से हूं। मैं बाहर कदम रखने वाली पहली पीढ़ी हूं। मैं आज जो कहता हूं और 30 साल पहले जब मैं मंत्री और संसद का सदस्य था तब मैं इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता था।

सीएए किसी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनेगा
उन्होंने कहा कि सीएए के बारे में फैलाई जा रही झूठी कहानी और गलत सूचना के प्रति सबको समझ विकास की जरूरत है कि सीएए न तो किसी भी भारतीय नागरिक को उसकी नागरिकता से वंचित करना चाहता है, न ही यह पहले की तरह किसी को भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने से रोकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed