{"_id":"63480f556a25140548716a58","slug":"uttarakhand-news-vehicles-movement-started-on-the-fourth-day-in-saldhar-on-malari-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Border: मलारी हाईवे पर सलधार में चौथे दिन शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, अभी भी कई जगह लटके बोल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
China Border: मलारी हाईवे पर सलधार में चौथे दिन शुरू हुई वाहनों की आवाजाही, अभी भी कई जगह लटके बोल्डर
Thu, 13 Oct 2022 06:48 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 13 Oct 2022 06:48 PM IST
सार
10 अक्तूबर को सलधार के पास मलारी हाईवे पहाड़ी से मलबा आने से बाधित हो गया था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की ओर से तब से मलबे को हटाया जा रहा था।
विज्ञापन
जोशीमठ-मलारी हाईवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन सीमा क्षेत्र के नीती घाटी को यातायात से जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर सलधार में बृहस्पतिवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है हालांकि यहां अभी भी मलबा और बोल्डर सड़क पर अटके हैं। इससे कभी भी दोबारा हाईवे बाधित हो सकता है। मार्ग खुलने के बाद सेना के साथ ही स्थानीय लोगों के वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मण सिंह बुटोला, पूरन सिंह और संग्राम सिंह ने मलारी हाईवे पर मशीनों व मजदूरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने की मांग की है। उनका कहना है कि हाईवे बार-बार बाधित होने से सेना के साथ-साथ स्थानीय लोगों को दिक्कत होती है।