फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Uttarkashi helicopter crash, dead bodies bring dehradun Tribute will given

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर क्रैश: देहरादून लाए गए दोनों पायलटों के शव, दी गई श्रद्धांजलि

Thu, 22 Aug 2019 09:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Aug 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Uttarkashi helicopter crash, dead bodies bring dehradun Tribute will given
देहरादून लाए जाएंगे पायलटों के शव - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी जिले के आपदा प्रभावित आराकोट क्षेत्र के गांवों में राहत सामग्री पहुंचाने के दौरान हुए हेलीकॉप्टर क्रैश हादसे में मृतक पायलट और को-पायलट के शव देहरादून लाए गए। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। आज सुबह सहस्रधारा हेलीपैड से रवाना हुआ हेलीकॉप्टर आराकोट पहुंचा। यहां से हेलीकॉप्टर बड़कोट के लिए रवाना हुआ। जिसमें दोनों पायलटों के शव जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाए गए। जहां उन्हें एसडीआरएफ कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को आपदा प्रभावित आराकोट क्षेत्र के गांवों में राहत सामग्री पहुंचा रहा एक हेलीकॉप्टर मोल्डी गांव के पास तार से टकराकर क्रैश हो गया था। हादसे में हेलीकॉप्टर के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार पायलट एवं इंजीनियर के साथ ही एक स्थानीय युवक की मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर से तीनों लोगों के शव बरामद किए।

विज्ञापन

हेलीकॉप्टरों के माध्यम से पहुंचाई जा रही है राहत सामग्री

बीते रविवार को आराकोट क्षेत्र के गांवों में बादल फटने से मची तबाही में इन गांवों की सड़क, पुल एवं संपर्क मार्ग तबाह हो चुके हैं। इस कारण सड़क मार्ग से इन गांवों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। सरकार द्वारा यहां हेलीकॉप्टरों के माध्यम से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
 

आराकोट और मोरी में बेस बनाकर राहत सामग्री भिजवाई जा रही है। बुधवार को मोरी बेस से हैरिटेज कंपनी का हेलीकॉप्टर आराकोट क्षेत्र के अलग-थलग पड़े गांवों में राहत सामग्री पहुंचा रहा था। तीन राउंड में टिकोची, किराणू और कलीच तक राहत सामग्री पहुंचाने के बाद दोपहर करीब 12 बजे यह हेलीकॉप्टर मोल्डी गांव में राहत सामग्री पहुंचाने गया था।

सेब के ढुलान के लिए लगी ट्रॉली के तारों में उलझा

गांव में राहत सामग्री छोड़ने के बाद यह हेलीकॉप्टर लौटते समय कलीच गांव से मोल्डी में सड़क तक सेब के ढुलान के लिए लगी ट्रॉली के तारों में उलझकर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर तेज धमाके के साथ जंगल में गिरा और इसमें आग लग गई। आसपास के क्षेत्र में तत्काल ही इस हादसे का पता चल गया।
 

सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी की रेस्क्यू टीमें मौके तक पहुंच गई। इस हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रंजीव लाल (53) पुत्र चरणजीत लाल निवासी सुखदेव विहार, दिल्ली, इंजीनियर शैलेश कुमार सिंह (37) निवासी कोलकाता और राजपाल राणा (32) पुत्र विजय सिंह निवासी खरसाली, यमुनोत्री (उत्तरकाशी) की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी

राहत सामग्री आपदाग्रस्त गांव पहुंचाकर लौटते समय हेलीकॉप्टर क्रैश होने से हादसा हुआ। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और क्रैश में मृत तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए गए। 
-डा.आशीष चौहान, डीएम उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed