फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News: Union Ministry of Forest Environment and Climate Declared Binsar eco-sensitive zone

उत्तराखंड: ईको सेंसिटिव जोन घोषित हुआ बिनसर, 29 गांवों में 2800 की आबादी को मिली राहत

Thu, 07 Oct 2021 10:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 07 Oct 2021 10:58 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में बिनसर अभयारण्य की सीमा के चारों ओर से शून्य से तीन किलोमीटर के क्षेत्र को ईको सेंसिटव जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Union Ministry of Forest Environment and Climate Declared Binsar eco-sensitive zone
बिनसर(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के बिनसर अभयारण्य को ईको सेंसिटिव जोन घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 76.01 वर्ग किलोमीटर में फैले बिनसर अभयारण्य की सीमा के चारों ओर से शून्य से तीन किलोमीटर के क्षेत्र को ईको सेंसिटव जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग के मुताबिक अभयारण्य के दायरे में आ रहे 29 गांवों की 2800 की आबादी को बड़ी राहत मिली है। ये आबादी ईकों सेंसिटिव जोन से बाहर हो गई है। जिससे इन गांवों में घरों की मरम्मत, निर्माण व बुनियादी सुविधाओं व आजीविका आधारित गतिविधियां शुरू हो सकेंगी।
विज्ञापन


सुहाग के मुताबिक बिनसर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 10 किलोमीटर के दायरे को ईको सेंसिटिव जोन घोषित किया गया था। जिससे इस क्षेत्र में ग्रामीण घरों की मरम्मत एवं अन्य काम नहीं कर पा रहे थे, लेकिन अब क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकेगा। प्रदूषण वाले उद्योगों को छोड़कर अन्य कार्य किए जा सकेंगे। क्षेत्र में 42 पुराने जर्जर भवनों की भी मरम्मत की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा, क्या नहीं  

ईकों सेंसिटिव जोन के भीतर वास्तविक निवासियों की घरेलू जरूरतों (जिसमें मकानों के निर्माण, मरम्मत के लिए जमीन खोदना शामिल हैं) के अलावा सभी खनन संबंधित कार्यों पर रोक होगी। क्षेत्र में कोई नया उद्योग लगाने और वर्तमान प्रदूषणकारी उद्योगों का विस्तार करने की अनुमति नहीं होगी। बड़ी जलविद्युत परियोजनाएं नहीं लगाई जा सकेंगी, ईट-भट्ठों को लगाने व जलाने वालीं लकड़ियों का व्यवसायिक उपयोग व पॉलिथीन बैग का उपयोग नहीं हो सकेगा।

यहां से बेहद खूबसूरत दिखती हैं हिमालय की चोटियां
बिनसर समुद्र तल से करीब 2,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। बिनसर में एक ऐसी जगह है जहां से हिमालय की चोटियां केदारनाथ, चैखंबा, नंदा देवी, पंचोली और त्रिशूल दिखाई देती हैं। बिनसर एक वन्यजीव अभयारण्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed