{"_id":"61596d588ebc3e4afe62ae68","slug":"uttarakhand-news-unemployment-youth-cm-house-march-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगा युवाओं ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगा युवाओं ने किया सीएम आवास कूच, पुलिस ने रोका तो सड़क पर बैठे
Sun, 03 Oct 2021 02:30 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:30 PM IST
सार
प्रदेशभर से युवा परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। यहां से जनगीतों एवं नारेबाजी करते हुए युवा मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बताया कि तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर में युवा प्रदर्शन कर सरकार एवं चयन आयोग का पुतला दहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहायक लेखाकार परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए युवाओं ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। युवाओं ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले आक्रोश रैली निकाली। हालांकि, पुलिस ने हाथीबड़कला चौक पर ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी युवाओं ने सड़क पर ही धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन
प्रदेशभर से युवा परेड ग्राउंड में एकत्रित हुए। यहां से जनगीतों एवं नारेबाजी करते हुए युवा मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े। अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बताया कि तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रदेशभर में युवा प्रदर्शन कर सरकार एवं चयन आयोग का पुतला दहन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा ब्लैक लिस्टेड कंपनी से करवाई गई है।
विज्ञापन
युवाओं ने परीक्षा रद्द करने, चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू एंव सचिव संतोष बड़ोनी को निष्कासित करने और परीक्षाएं ऑफलाइन माध्यम से एक ही दिन में संपन्न करवाने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मांग पूरी न होने तक युवाओं को विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में संघ के पूर्व महासचिव प्रदीप तोमर, लव शर्मा, शुभम प्रजापति, दीपक सिंह भंडारी, बिट्टू, पूजा थपलियाल, दिव्यम थपलियाल आदि मौजूद रहे।