फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Unemployment Rate lowest in 11 months in state

उत्तराखंड: प्रदेश में बेरोजगारी दर 11 महीने में सबसे कम, सीएमआईई ने जारी किए आंकड़े

Fri, 03 Dec 2021 12:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Dec 2021 12:23 PM IST
सार

Unemployment Rate:  यह खुलासा हर महीने बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी करने वाली सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडिया इकानॉमी प्राइवेट लिमिटेड (सीएमआईई) ने किया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Unemployment Rate lowest in 11 months in state
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में नवंबर महीने में पिछले 11 महीनों में सबसे कम बेरोजगारी दर दर्ज की गई। पिछले दो माह में राज्य की बेरोजगारी दर 3.3 फीसदी से घटकर 3.1 फीसदी हो गई। पिछले दो महीने में 0.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर कम हुई है।

विज्ञापन


यह खुलासा हर महीने बेरोजगारी दर के आंकड़े जारी करने वाली सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडिया इकानॉमी प्राइवेट लिमिटेड (सीएमआईई) ने किया है। एजेंसी की वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने में अगस्त महीने में सबसे अधिक 6.2 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी, जो लगातार कम हुई है।
विज्ञापन


27 राज्यों में छह सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड
सीएमआईई ने 27 राज्यों की बेरोजगारी दर के जो आंकड़े जारी किए हैं, उनमें उत्तराखंड पांच सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में शामिल है। नवंबर माह में सबसे कम बेरोजगारी दर उड़ीसा की 0.6 प्रतिशत, गुजरात की 1.4 प्रतिशत, मध्य प्रदेश की 1.7 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की 1.8 प्रतिशत, कर्नाटक 2.8 प्रतिशत के बाद उत्तराखंड की 3.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर
नवंबर महीने के आंकड़ों के मुताबिक, 27 राज्यों में हरियाणा राज्य की सबसे अधिक 29.3 प्रतिशत बेरोजगारी दर रही, जबकि पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी 13.6 फीसदी बेरोजगारी दर आंकी गई है। सीएमआईई के मुताबिक, नवंबर महीने में हरियाणा के बाद सबसे अधिक जम्मू और कश्मीर की 21.4 और राजस्थान की 20.4 प्रतिशत बेरोजगार थे।

राष्ट्रीय स्तर पर भी आई कमी
राष्ट्रीय स्तर पर भी नवंबर माह में बेरोजगारी दर में 0.8 फीसदी की कमी आई। अक्तूबर महीने में देश में 7.8 फीसदी बेरोजगार थे। नवंबर महीने तक यह घटकर सात फीसदी रह गए।

विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा

नजदीक आ गए उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव में बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है। सत्तारूढ़ भाजपा भी रोजगार के मुद्दे पर भारी दबाव में है। सरकार को 24 हजार सरकारी नौकरियां खोलनी पड़ी हैं। कांग्रेस और आम आदमी समेत सभी विपक्षी दल सरकार पर बेरोजगारी की समस्या का समाधान न करने का आरोप लगा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों के चुनाव घोषणा पत्र में बेरोजगारी सबसे प्रमुख मुद्दे के तौर पर शामिल होने वाला है।


पिछले दो साल में कुछ यूं रही बेरोजगारी दर
माह         2021     2020
नवंबर       3.1        1.5 
अक्तूबर    3.3         9.2
सितंबर     4.1          22.3
अगस्त      6.2         14.3
जुलाई      3.2          12.4
जून         4.8           8.6
मई         5.5            8.0
अप्रैल      6.0            6.5
मार्च        3.3            19.9
फरवरी    4.7             5.0
जनवरी     4.5            5.5
नोट : बेरोजगारी दर प्रतिशत में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed