फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: udhamsingh nagar ssp warns absconding criminal, surrender or else encounter

उत्तराखंड: इस जिले के एसएसपी की फरार बदमाशों को खुली चेतावनी,  'आत्मसमर्पण करो नहीं तो होगा एनकाउंटर'

Wed, 22 Jul 2020 04:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 22 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: udhamsingh nagar ssp warns absconding criminal, surrender or else encounter
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर - फोटो : File Photo

‘आत्मसमर्पण करो नहीं तो होगा एनकाउंटर।’ जिले के फरार चल रहे 45 अपराधियों को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने खुली चेतावनी देते हुए अपराध मुक्त ऊधमसिंह नगर की ओर एक कदम बढ़ा दिया है। आत्मसमर्पण के लिए बदमाशों को 15 दिन समय दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उधमसिंह नगर में 114 बदमाश विभिन्न अपराधों के बाद वांछित चल रहे हैं। सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को वांछित बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि यदि उक्त समयावधि में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हुई थाना व चौकी प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

15 दिन के बाद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ करेगी

उन्होंने बताया कि जिले में 45 इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी की जानी शेष है। बदमाशों को 15 दिन का समय देकर थाना, चौकी, संबंधित क्षेत्राधिकारी कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या वकील के माध्यम से सरेंडर कर लें।

15 दिन के बाद पुलिस बदमाशों को गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ करेगी। गिरफ्तारी के दौरान एनकाउंटर करने से भी पुलिस संकोच नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि किसी तरह की हानि होने पर बदमाश खुद जिम्मेदार होगा। 

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर बढ़ाई सख्ती 

रुद्रपुर जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एसएसपी ने सख्ती बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि बगैर लक्षण दिखे पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। इसलिए कोरोना संक्रमितों की बाहरी तौर पर पहचान करना चुनौतीपूर्ण कार्य हो गया है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई तेज 

एसएसपी दलीप सिंह कुमार ने बताया कि 19 जुलाई से व्यापक स्तर पर सभी थाना, चौकी से कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दुर्व्यवहार से बचते हुए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 से बचने को बनाए गए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर केस दर्ज किया जाएगा। 

रुद्रपुर जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed