फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : two officer from centre will join devasthanam board

उत्तराखंडः देवस्थानम बोर्ड को मजबूत बनाने की कसरत शुरू, केंद्र के दो अधिकारी होंगे शामिल

Wed, 17 Feb 2021 12:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Feb 2021 12:35 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  two officer from centre will join devasthanam board
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले प्रदेश सरकार ने देवस्थानम बोर्ड और मजबूत बनाने की कसरत शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसमें केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव स्तर के दो अधिकारियों को नामित करने की मंजूरी दी है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को ही चार धाम यात्रा के संचालन की जिम्मेदारी दी हुई है। कोरोना के कारण पिछले साल की यात्रा प्रभावित हुई थी और देवस्थानम बोर्ड को भी खासी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस बार बद्रीनाथ धाम के कपाट 18 मई को खुल रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार कोरोना का संकट भी फिलहाल कम ही नजर आ रहा है। ऐसे में देवस्थानम बोर्ड का काम भी बढ़ गया है। दूसरी ओर, चार धाम यात्रा में अन्य राज्यों के लोग भी शामिल होते हैं। ऐसे में बोर्ड को केंद्र सरकार का सहयोग भी लेना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन संशोधन अधिनियम 2020 के तहत केंद्र सरकार के संस्कृति और पर्यटन विभाग के एक-एक संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में बोर्ड में नामित करने की व्यवस्था है। इसके लिए प्रदेश के संस्कृति और धर्मस्व विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया था। मुख्यमंत्री की मंजूूरी के बाद अब इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 


किच्छा पराग फार्म में पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति लगेगी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किच्छा पराग फार्म मे पंडित गोविंद बल्लभ पंत की मूर्ति लगाने के लिए 15.75 लाख मंजूर किए हैं। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत वित्त विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को इसका प्रस्ताव भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed