फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: truck hit motercylce in dehradun, two brother died

देहरादून: ट्रक ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, हादसे में दो भाइयों की दर्दनाक मौत

Sat, 31 Jul 2021 05:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 31 Jul 2021 05:29 PM IST
सार

दोनों भाइयों को घायल अवस्था में चीता पुलिस द्वारा 108 की मदद से प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: truck hit motercylce in dehradun, two brother died
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात बसंत विहार थाना क्षेत्र के अंबीवाला टी स्टेट के पास हुआ। जहां मोटरसाइकिल पर सवार दो भाईयों को ट्रक (संख्या यूके 0 7 सीए 5005) ने टक्कर मार दी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


दोनों भाइयों को घायल अवस्था में चीता पुलिस द्वारा 108 की मदद से प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक सगे भाई थे, जिनकी प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान थी। दोनों शुक्रवार की रात दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर नया गांव पटेलनगर जा रहे थे कि अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवर टेक करते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम -पता मृतक:

1- प्रीतम सिंह (47) पुत्र अमर सिंह निवासी जमालपुर कॉलोनी लुधियाना पंजाब, हाल पता नया गांव पेलियों पटेल नगर देहरादून
2-  करतार सिंह (30) पुत्र अमर सिंह पता उपरोक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed