फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Truck fell into ditch on Rishikesh-Badrinath highway, two killed, seven injured

उत्तराखंड में हादसा: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक खाई में गिरा,दो की मौत, सात लोग घायल

Thu, 03 Feb 2022 12:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Feb 2022 12:42 PM IST
सार

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तीनधारा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा गुरुवार तड़के हुआ। ट्रक में नौ लोग सवार थे।

विज्ञापन
uttarakhand news: Truck fell into ditch on Rishikesh-Badrinath highway, two killed, seven injured
तीनधारा में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक ट्रक खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना है। वहीं सात लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि उक्त वाहन वाहन श्रीनगर से बिजनौर जा रहा था।

विज्ञापन


ट्रक में थे नौ लोग सवार
जानकारी के मुताबिक हाईवे पर तीनधारा के पास ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। यह हादसा गुरुवार तड़के हुआ। ट्रक में नौ लोग सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य किया। 
विज्ञापन


शवों और घायलों को खाई से निकालकर दो एंबुलेंस में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि तीन व्यक्तियों को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग में भेजा गया। जहां से सभी सात घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। एक घायल हरिद्वार और बाकी घायल वाहन सवार यूपी के हैं। राहत-बचाव टीम घायलों को निकालने में लगी  हुई है। मौके पर उप निरीक्षक बछेलीखाल मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के नाम:
1- राहुल सैनी (25 वर्ष) पुत्र धर्म सिंह सैनी निवासी टांडा महिलाज नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश 
2- दिनेश कुमार (30 वर्ष) पुत्र कलवा राम निवासी नजीबाबाद 
3- मोहित (26 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी नजीबाबाद 
4- सतीश (32 वर्ष) निवासी नजीबाबाद 
5- विपिन कुमार (30 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी गांमणि नजीबाबाद 
6- उमेर (15 वर्ष) पुत्र समसुद्दीन निवासी सराय हरिद्वार उम्र
7- वीरेंद्र (28 वर्ष) पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम टांडा नजीबाबाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed