फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: traffic jam on weekend and raksha bandhan holiday

उत्तराखंड: कोटद्वार में वीकेंड और रक्षाबंधन की छुट्टी के कारण लगा जाम, हरिद्वार में बस अड्डे-स्टेशन पर उमड़ी भीड़

Sat, 21 Aug 2021 06:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, कोटद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 21 Aug 2021 06:02 PM IST
सार

शनिवार को सुबह दस बजे अचानक कोटद्वार के नजीबाबाद रोड, देवी रोड, बदरीनाथ रोड, लाल बत्ती चौराहा और झंडाचौक पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों का जाम लग गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: traffic jam on weekend and raksha bandhan holiday
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

वीकेंड और रक्षा बंधन की छुट्टी के कारण कोटद्वार शहर में बढ़े यातायात के दबाव के कारण सड़कों पर जाम लगा रहा। करीब दो घंटे तक लगे जाम को खुलवाने में पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


शनिवार को सुबह दस बजे अचानक कोटद्वार के नजीबाबाद रोड, देवी रोड, बदरीनाथ रोड, लाल बत्ती चौराहा और झंडाचौक पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन


लाल बत्ती चौक पर नजीबाबाद रोड और देवी रोड पर लगे जाम के कारण वाहन रेंग कर चलते रहे। जिसके कारण स्थानीय लोगों समेत लैंसडौन जाने वाले पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार यातायात सामान्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक महेश देवरानी, संतोष खंतवाल, कुसुम भट्ट, तुषार भट्ट ने पुलिस प्रशासन पर यातायात के नियमों को लेकर ढीलाई बरतने का आरोप लगाया। कहा कि शहर की सड़कों पर पसरा अतिक्रमण, सड़कों पर घूम रहे लावारिश पशु, सड़कों पर लगी ठेली और सड़क किनारे अवैध पार्किंग पर खड़े वाहनों के कारण आए दिन सड़क पर जाम लग रहा है। लेकिन, यातायात की समस्या को लेकर पुलिस के अधिकारी आंखें मूंदे हुए हैं।

जिसका खामियाजा पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ट्रैफिक इंस्पेक्टर शिव कुमार सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन की छुट्टी को लेकर अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई। लाल बत्ती चौक पर ट्रैफिक लाइट को बंद कर और कौड़िया से बालासौड़ रोड पर ट्रैफिक डायर्वट करने के बाद जाम पर काबू पाया गया।

रक्षाबंधन पर बस अड्डे और स्टेशन पर उमड़ी भीड़

रक्षाबंधन त्योहार के एक दिन पहले हरिद्वार के रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर घर जाने वालों की भीड़ उमड़ी। बसों और ट्रेनों में इस कदर भीड़ थी कि लोगों को सीट नहीं नहीं मिलने पर खड़े खड़े ही सफर किया। त्योहार को देखते हुए रोडवेज ने चार अतिरिक्त बसें लगाई गई। कई रूटों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसके बाद भी यात्रियों को आसानी से सीट नहीं मिली। 

आज रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। त्योहार से एक दिन पहले शनिवार को घर जाने वाले लोगों की भीड़ बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर उमड़ने लगी थी। इसके अलावा सड़कों पर भी स्टॉपेज पर काफी यात्री बसों का इंतजार करते देखे गए। सुबह से ही रोडवेज की बसें और ट्रेनें फुल होने लगी। दोपहर बाद तो बस अड्डा खचाखच भर गया। जैसे ही कोई बस आती उसमें सवार होने के लिए मारामारी मच जाती।

बसों और ट्रेनों में  जगह नही मिलने पर लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा भी लिया। हरिद्वार से लक्सर, हरिद्वार से रुड़की समेत देहरादून, नजीबाबाद, बिनजौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जाने वाली बसों में सर्वाधिक सवारियां रही। यहां से चलने वाली प्राईवेट बसें भी खूूब भरकर चली। 

बिना मास्क पहने किया सफर
रक्षाबंधन के पर्व पर घर पहुंचने के लिए लोगों ने कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जिया उड़ाई। बसों में न तो कोई मास्क लगाए हुए नजर आया। बसों में खचाखच भीड़ से संक्रमण का खतरा भी बढ़ा है।

देहरादून, नजीबाबाद रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। फिलहाल चार बसें अतिरिक्त लगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर और बसों का इंतजाम कराया जाएगा। 
- प्रतीक जैन, एआरएम, हरिद्वार डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed