फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Tiger body found in Champawat Now sniffer dogs will protect tigers in the state, alert issue

Uttarakhand: चंपावत में बाघ का शव मिलने के बाद अलर्ट जारी, प्रदेश में अब खोजी कुत्ते करेंगे बाघों की सुरक्षा

Thu, 09 Jan 2025 09:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 09 Jan 2025 09:00 PM IST
सार

आठ जनवरी को चंपावत वन प्रभाग के तहत एक बाघ का शव मिला है। इसके पंजों के कुछ नाखून गायब हैं। जिसके बाद अपर प्रमुख वन संरक्षक डाॅ. विवेक पांडेय ने सभी निदेशक एवं वन संरक्षकों को निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand news Tiger body found in Champawat Now sniffer dogs will protect tigers in the state, alert issue
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बाघों की सुरक्षा के लिए एसएसबी और आईटीबीपी के साथ ही जरूरत पड़ने पर खोजी कुत्तों की भी मदद ली जाएगी। चंपावत में बाघ का शव मिलने एवं वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और एनटीसीए के अलर्ट के बाद राज्य में इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक डाॅ. विवेक पांडेय ने सभी निदेशक एवं वन संरक्षकों को निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा, राज्य में वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता एवं सावधानी बरतने की जरूरत है। आठ जनवरी को चंपावत वन प्रभाग के तहत एक बाघ का शव मिला है। इसके पंजों के कुछ नाखून गायब हैं।
विज्ञापन


कहा, सभी विभागीय अधिकारी क्षेत्र में सूचना तंत्र को अलर्ट मोड पर रखें। वन विभाग के बैरियरों व चेक पोस्ट पर अलर्ट जारी करें और इस स्थान से होकर गुजरने वाले हर वाहन की जांच करें। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, साप्ताहिक बाजार व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए व आवश्यकतानुसार डॉग स्क्वाॅड की भी मदद ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी ने दंपती को मार डाला: बुरी तरह कुचला था दोनों को, देखते ही दहल उठा दिल, शव देखकर फूट-फूट कर रोया बेटा

संवेदनशील क्षेत्रों, अंतरराज्यीय सीमाओं एवं अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगे क्षेत्रों में भी पूर्ण निगरानी रखी जाए। क्षेत्र में छोटी दूरी, लंबी दूरी गश्त व वाहनों से गश्त की जाए। निदेशक और वन संरक्षक लैंडस्केप में स्थित प्रभागों में समन्वय स्थापित कर वन्यजीव अपराध पर नियंत्रण की कार्रवाई के लिए अंतर प्रभागीय गश्त की कार्रवाई तय करें।



कहा, वन क्षेत्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जाए। यदि जरूरत हो तो अन्य सुरक्षा एजेंसियों पुलिस, एसएसबी, आईटीबीपी एवं वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो से सहयोग लिया जा सकता है। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और एनटीसीए ने वन्यजीव अपराध में शामिल गिरोह की संभावित सक्रियता के संबंध में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed