फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News three officers of state tax department suspended for GST evasion

Uttarakhand: जीएसटी चोरी की शिकायतों में लापरवाही पर सख्ती, राज्य कर विभाग के तीन अधिकारी निलंबित

Fri, 28 Jul 2023 09:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Jul 2023 09:51 PM IST
सार

तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संयुक्त आयुक्त प्रवर्तन वीपी सिंह, सहायक आयुक्त सचल दल इकाई डॉ. कुलदीप सिंह और उपायुक्त प्रवर्तन यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Uttarakhand News three officers of state tax department suspended for GST evasion
तीन अधिकारी निलंबित - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जीएसटी चोरी की शिकायतों पर कार्रवाई करने में लापरवाही बरतने पर राज्य कर विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंजूरी के बाद शासन ने निलंबन के आदेश जारी किए। तीनों अफसर विभाग में प्रवर्तन और सचल दल इकाई में तैनात थे।

विज्ञापन


सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने तीनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संयुक्त आयुक्त प्रवर्तन वीपी सिंह, सहायक आयुक्त सचल दल इकाई डॉ. कुलदीप सिंह और उपायुक्त प्रवर्तन यशपाल सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में वीपी सिंह को अपर आयुक्त राज्य कर मुख्यालय और कुलदीप सिंह व यशपाल सिंह को संयुक्त आयुक्त कार्यालय देहरादून संभाग में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand: वायरल वीडियो के विवाद में कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने माफी मांगी, मौन व्रत रखकर करेंगे प्रायश्चित

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। सरकार को रेलवे पार्सल के जरिये बाहरी राज्यों से आ रहे माल में टैक्स चोरी की जानकारी मिली थी। इस पर 10 मई 2023 को शासन ने तीनों अधिकारियों को रेलवे के माध्यम से आने वाले माल की जांच करने के निर्देश दिए थे।

साथ ही 22 व 28 जून को भी राज्य कर मुख्यालय को जीएसटी चोरी होने की गोपनीय सूचना मिलने पर अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। 9 जुलाई को प्रशासन व विभाग की संयुक्त टीम ने दून रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण कर बिना बिल का सामान जब्त किया। इसके बाद जीएसटी चोरी रोकने में लापरवाही बरतने पर सरकार ने तीनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed