फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Three more bridges will be built to connect Pauri from Rishikesh to Devprayag

Uttarakhand: ऋषिकेश से देवप्रयाग तक पौड़ी को जोड़ने के लिए बनेंगे तीन और पुल, कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Thu, 25 Jan 2024 07:08 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jan 2024 07:08 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने सिंगटाली पुल बनाने का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने सिंगटाली पुल के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Three more bridges will be built to connect Pauri from Rishikesh to Devprayag
पुल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश से देवप्रयाग तक गंगा नदी के बीच पौड़ी जिले को जोड़ने के लिए तीन और नए पुलों का निर्माण होगा। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिव लोनिवि डॉ. पंकज कुमार पांडेय को इस संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कनेक्टिविटी की सुविधा मिलने से गंगा नदी के पार पौड़ी जिले के हिस्से में पर्यटन और अन्य गतिविधियों को मजबूती मिल सकती है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने सिंगटाली पुल बनाने का काम भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने सिंगटाली पुल के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच कौड़ियाला के पास सिंगटाली पुल का निर्माण प्रस्तावित है। स्थानीय लोग इस पुल के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी भी इस पुल निर्माण का मुद्दा शासन से उठा चुके हैं।
विज्ञापन


Breakfast Tourism: हिमालय दर्शन शुरू...अब ब्रेकफॉस्ट टूरिज्म की कवायद, जानें क्या है इसमें पर्यटकों के लिए खास
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने भी सिंगटाली पुल निर्माण को लेकर पूर्व में निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव ने इस प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। सचिव (लोनिवि) डॉ. पांडेय ने बैठक में बताया कि पुल निर्माण की दिशा में काम शुरू हो चुका है। पहले चरण में तीन किमी हिस्से के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। तीन-चार दिन में टेंडर अपलोड हो जाएगा।

फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही शुरू होगा काम
बैठक में बताया गया कि सिंगटाली पुल निर्माण योजना में वन क्षेत्र का कुछ हिस्सा आ रहा है। मुख्य सचिव ने इस हिस्से की वनीय स्वीकृति की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वनीय स्वीकृति मिलते ही पुल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण पर करीब 50 करोड़ की लागत आने का अनुमान है।

तीन पुलों के लिए रिपोर्ट देने के निर्देश
मुख्य सचिव ने सिंगटाली पुल के अलावा और पौड़ी जिले के हिस्से में रोड कनेक्टिविटी की सुविधा के लिए तीन और नए पुल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिव लोनिवि को इस संबंध में जल्द रिपोर्ट देने कहा। मुख्य सचिव ने कहा, ऑलवेदर रोड परियोजना के निर्माण से टिहरी जिले वाले हिस्से में कनेक्टिविटी की सुविधा बढ़ी है, जिससे यहां होटल, रिजॉर्ट सरीखी व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हुआ है, लेकिन कनेक्टिविटी के अभाव में पौड़ी जिले वाले हिस्से इन गतिविधियों से अछूता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed