{"_id":"688eff9062cc81c44106c96d","slug":"uttarakhand-news-there-will-be-a-survey-of-dilapidated-schools-committee-will-be-formed-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: जर्जर स्कूलों का होगा सर्वे, खंडहर बन चुके भवनों को किया जाएगा ध्वस्त, गठित होगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: जर्जर स्कूलों का होगा सर्वे, खंडहर बन चुके भवनों को किया जाएगा ध्वस्त, गठित होगी कमेटी
Sun, 03 Aug 2025 11:54 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:54 AM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने वर्चुअल माध्यम से ली विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा, स्कूल के सर्वे के लिए गठित कमेटी स्कूल भवन, दीवार, वृक्ष आदि से उन चीजों का आंकलन करेगी।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के जर्जर स्कूलों का सर्वे होगा। इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें स्कूल प्रबंधन समिति, स्वयंसेवी संगठन और निर्माण एजेंसी को भी शामिल किया जाएगा। वहीं खंडहर बन चुके स्कूल भवनों को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में हुई बैठक में निर्देश दिए। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने वर्चुअल माध्यम से ली विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा, स्कूल के सर्वे के लिए गठित कमेटी स्कूल भवन, दीवार, वृक्ष आदि से उन चीजों का आंकलन करेगी। जिससे छात्र-छात्राओं को किसी तरह का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
Haridwar: उच्चतर माध्यमिक स्कूल ऐथल के लिपिक को पांच साल की सजा, जीपीएफ और छात्रों की फीस में की थी हेराफेरी
विज्ञापन
सर्वे टीम स्कूल में आधारभूत सुविधाओं को भी देखेगी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खंडहर भवनों को जल्द से जल्द ध्वस्त किया जाए। यदि इन स्कूल भवनों को ध्वस्त करने में किसी तरह की दिक्कत है या फिर बजट की कमी है तो इसके लिए प्रस्ताव शिक्षा निदेशालय को भेजा जाए।