फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News: The Villagers carry sick woman on shoulder and walked 5 km for admit in Hospital in Gopeshwa

पहाड़ पर 'पहाड़' जैसी दुश्वारियां: बीमार महिला को डंडी से पांच किमी पैदल चलकर लाए अस्पताल

Tue, 26 Jul 2022 08:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Jul 2022 08:17 PM IST
सार

चमोली जिले के दशोली ब्लाक का दूरस्थ पाणा और ईराणी गांव आज भी सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। यहां से ग्रामीणों को आज भी सड़क तक पहुंचने के लिए पांच किमी पैदल चलना पड़ता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: The Villagers carry sick woman on shoulder and walked 5 km for admit in Hospital in Gopeshwa
महिला को डंडी के सहारे लाए अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले में गोपेश्वर के गांव के लिए बन रही पाणा-ईराणी सड़क का काम अभी तक पूरा न होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। यहां सड़क नहीं बनने पर ईराणी गांव की बीमार महिला को ग्रामीण पांच किलोमीटर तक पैदल चलकर डंडी के सहारे सड़क तक लाए। उसके बाद महिला को वाहन से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


चमोली जिले के दशोली ब्लाक का दूरस्थ पाणा और ईराणी गांव आज भी सड़क मार्ग से नहीं जुड़ पाया है। यहां से ग्रामीणों को आज भी सड़क तक पहुंचने के लिए पांच किमी पैदल चलना पड़ता है। मंगलवार को ईराणी गांव की विमला देवी बीमार हो गईं।
विज्ञापन


ऐसे में महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीण उसे डंडी (पालकी) के सहारे पांच किमी पैदल चलकर भेलतना तक लाए। जहां से वाहन से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ग्राम प्रधान मोहन नेगी, चंदन सिंह, दिनेश सिंह, सबर सिंह, अनिता देवी, हेमा नेगी ने कहा कि बारिश से पैदल रास्ते जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे आवाजाही जोखिम भरी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान मोहन नेगी ने बताया कि पाणा ईराणी के लिए बन रही सड़क पर कई वर्षों से काम चल रहा है लेकिन अभी तक सड़क नहीं बनी है। इन दिनों झींझीं के पास वीर गंगा पर बनी लकड़ी की कच्ची पुलिया भी बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों को गदेरे में उतरकर आवाजाही करनी पड़ रही है। 


पाण और ईराणी गांव के सड़क निर्माण का काम जारी है। सड़क के 20 किलोमीटर पर वीर गंगा पर 60 मीटर लंबा पुल का निर्माण होना है। यहां पुराने पुल को निकाल दिया गया है। वीर गंगा पर अस्थायी पैदल पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा। जल्द ही पुल निर्माण कार्य होने पर ग्रामीणों को राहत मिल जाएगी।
- परशुराम चमोली, ईई, पीएमजीएसवाई, पोखरी, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed