फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Testing of paracetamol syrup given to children has begun in state nine samples sent

Uttarakhand: प्रदेश में अब बच्चों को दिए जाने वाले पैरासिटामोल सिरप की जांच शुरू, नौ सैंपल भेजे

Sun, 12 Oct 2025 10:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Oct 2025 10:12 PM IST
सार

एफडीए के अपर आयुक्त व राज्य ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में विभागीय कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Testing of paracetamol syrup given to children has begun in state nine samples sent
- फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

उत्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कफ सिरप के बाद बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल सिरप की जांच के आदेश दे दिए हैं। रविवार को मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर विभागीय टीम ने पैरासिटामोल सिरप के नौ सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे हैं।

विज्ञापन


एफडीए के अपर आयुक्त व राज्य ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में विभागीय कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य सचिव व एफडीए आयुक्त डॉ.आर राजेश कुमार के दिशा-निर्देश पर प्रदेश में अब चार साल से कम आयु के बच्चों को दिए जाने वाले पैरासिटामोल सिरप की जांच करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं पैरासिटामोल सिरप की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए जाएं। रविवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नौ सैंपल लेकर देहरादून प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि केवल डॉक्टरों के परामर्श पर ही बच्चों को पैरासिटामोल सिरप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पशुओं की 34 दवाओं पर लगा प्रतिबंध; एंटी बायोटिक, एंटी वायरल और संक्रमण की दवा शामिल

कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में कार्रवाई जारी

अपर आयुक्त ने बताया कि कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में कार्रवाई जारी है। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में एफडीए टीम ने पांच मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर को मौके पर नोटिस देकर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा गौरापड़ाव में अनियमितताएं के चलते एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया है, जबकि एक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और दो मेडिकल स्टोरों को नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed