फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Tehri Former district panchayat president Ratan Singh Gunsola passed away

उत्तराखंड: दो बार टिहरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे रतन सिंह गुनसोला का निधन

Sat, 23 Oct 2021 08:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 23 Oct 2021 08:07 PM IST
सार

Uttarakhand News: वर्ष 1997 से 2003 और 2009 से 2014 तक टिहरी के जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Tehri Former district panchayat president Ratan Singh Gunsola passed away
रतन सिंह गुनसोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में दो बार टिहरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रहे रतन सिंह गुनसोला (85) का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात को देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख जताया। स्व. गुनसोला ने 1959 में इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और 1973 में बीटेक किया था।

विज्ञापन


जाखणीधार ब्लॉक के मैराब गांव निवासी इंजीनियर रतन सिंह गुनसोला का जन्म जनवरी 1936 में हुआ था। शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि के गुनसोला ने इंजीनियरिंग करने के बाद वन, लोनिवि और सिंचाई विभागों में 33 वर्षों तक सेवाएं दीं। वह शुरू से ही उत्तराखंड में छोटी-छोटी जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण के पक्षधर थे। रन ऑफ द रिवर के तहत बिजली और सिंचाई से रोजगार के हमेशा ही हिमायती रहे। उनका मानना था कि उत्तराखंड की नदियों में 35-40 हजार मेगावॉट बिजली बनाए जाने की संभावना है। 1995 में उन्होंने भिलंगना ब्लॉक के चानी बूढ़ाकेदार में गुनसोला हाईड्रोपॉवर जल विद्युत परियोजना की शुरुआत की थी। वह उत्तराखंड के पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने पहाड़ में जल विद्युत परियोजना बनाई।
विज्ञापन


वर्तमान में इस परियोजना से तीन मेगावॉट बिजली उत्पादन हो रहा है। इसके अलावा पोखार-बूढ़ाकेदार में 9 मेगावाट की गुनसोला भारत हाइड्रो पावर परियोजना निर्माणाधीन हैं। रतन सिंह गुनसोला भाजपा से 1996 से 2002 और 2008 से 2013 तक दो बार टिहरी जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे। वह सप्ताहभर से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार रात को उनकी तबीयत खराब हुई और देहरादून के मैक्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को हरिद्वार में उनके पुत्र राजेंद्र गुनसोला और राजेश गुनसोला ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनै, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, कांग्रेस राकेश राणा, जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल, जगदंबा रतूड़ी, जिला पंचायत सदस्य विनोद बिष्ट, शांति प्रसाद भट्ट, रविंद्र सेमवाल, रागिनी भट्ट, जिला पंचायत कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष जसपाल रावत, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, भाजपा जिला महामंत्री गोविंद रावत, देवेंद्र गुनसोला, दीपेंद्र अमोला, ईश्वर सिंह कंडवाल, सतीश बिजल्वाण, रवि रावत, सब्बल सिंह रावत, उदय रावत और राजेंद्र डोभाल आदि ने शोक जताया।


सीएम ने जताया शोक
गुनसोला के निधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी शोक जताया। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट करते हुए लिखा 'उत्तराखण्ड के ऊर्जा पुरुष कहे जाने वाले रतन सिंह गुनसोला के निधन का दुखद समाचार मिला। दो बार टिहरी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे गुनसोला को छोटी जल विद्युत परियोजनाओं का जनक माना जाता है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed