फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Swami Avimukteshwaranand started winter Chardham Yatra with Ganga Puja Today

Uttarakhand: गंगा पूजन के साथ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शुरू की शीतकालीन चारधाम यात्रा, हुआ भव्य स्वागत

Wed, 27 Dec 2023 11:35 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Dec 2023 11:35 AM IST
सार

Uttarakhand Winter Chardham Yatra: आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब ज्योतिषपीठ के आचार्य चारधामों के पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Swami Avimukteshwaranand started winter Chardham Yatra with Ganga Puja Today
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज बुधवार से उत्तराखंड के चारधामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा की शुरुआत कर दी है। हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ यात्रा शुरू की गई।

विज्ञापन


इसके बाद बड़कोट नगर क्षेत्र में उनका अभिनंदन व भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले वह मां यमुना के शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली पहुंचे। इसके साथ ही सायंकालीन पूजा और आरती में शामिल हुए। गुरुवार को शंकराचार्य उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक खिली हल्की धूप, ठंडी हवाओं ने किया परेशान, 31 के बाद बर्फबारी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

Uttarakhand News Swami Avimukteshwaranand started winter Chardham Yatra with Ganga Puja Today
गंगा पूजन करते शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद - फोटो : अमर उजाला

शंकराचार्य द्वारा 2500 वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य शीतकालीन पूजास्थलों की तीर्थयात्रा कर रहे हैं। यात्रा का समापन तीन जनवरी 24 को हरिद्वार में होगा।  

VIDEO : उत्तराखंड में शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने देशवासियों से की ये अपील

इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा

आदिगुरु शंकराचार्य परंपरा के इतिहास में यह पहला अवसर है जब ज्योतिषपीठ के आचार्य चारधामों के पूजा स्थलों की तीर्थ यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शंकराचार्य की यात्रा को ऐतिहासिक बताते हुए कहा था कि उनकी तीर्थ यात्रा से चारधामों में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed