फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Suspicious drones seen in Kalsi area video goes viral on social media

Uttarakhand: कालसी क्षेत्र में दिखे संदिग्ध ड्रोन, चर्चाओं का माहौल रहा गर्म, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 13 May 2025 10:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 13 May 2025 10:05 AM IST
सार

राजस्व पुलिस के उप निरीक्षक कंडारी ने बताया की ड्रोन दिखाई देने के मामले की जांच की गई। लेकिन जांच में कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया। ग्राम प्रहरी को सतर्कता बरतने  के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Suspicious drones seen in Kalsi area video goes viral on social media
ड्रोन (फाइल फोटो) - फोटो : एजेंसी

विस्तार

तहसील कालसी के राजस्व पुलिस क्षेत्र ग्राम मैहसासा में आसमान में दो ड्रोन उड़ने की सूचना मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा। सोशल मीडिया पर ड्रोन देखे जाने की सूचना पर लोग एक दूसरे से जानकारी लेने के लिए संपर्क करते दिखे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व रात्रि में तहसील कालसी के राजस्व पुलिस क्षेत्र गांगरौ के ग्राम मैहसासा के ऊपर किसी व्यक्ति ने आसमान में दो ड्रोन उड़ते दिखाई देने पर उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ग्राम मैहसासा की ग्राम पंचायत क्यारी की प्रशासक निधि नौटियाल ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की जानकारी मिली थी। उन्होंने ग्राम प्रहरी के माध्यम से राजस्व पुलिस को सूचना दी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, एआई वीडियो मामले ने पकड़ा तूल

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व पुलिस के उप निरीक्षक गांगरौ मुन्ना सिंह कंडारी ने बताया की ग्राम प्रहरी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से इस प्रकार की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की गई। लेकिन जांच में कोई तथ्य प्रकाश में नहीं आया। ग्राम प्रहरी को सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed