फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: striking employees of energy corporations angry, switched off mobiles

उत्तराखंड: मांगें पूरी न होने से ऊर्जा निगमों के हड़ताली कर्मचारियों में रोष, स्विच ऑफ किए मोबाइल

Sun, 12 Sep 2021 01:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Sep 2021 01:32 PM IST
सार

इससे पहले देहरादून सहित राज्य के सभी जनपदों में तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों ने पावर हाउस, बांध, बैराज, ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के विभिन्न बिजली घरों पर 10 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग की।

विज्ञापन
uttarakhand news: striking employees of energy corporations angry, switched off mobiles
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

14 सूत्री मांगों के समर्थन में तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों ने शनिवार शाम पांच बजे से अपने सरकारी मोबाइल ऑफ कर दिए हैं। जो अगले दिन दस बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा छह अक्तूबर से हड़ताल पर जाने का एलान किया गया। चेताया कि जब तक लंबित समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन


31 अगस्त से शुरू किया था आंदोलन
इससे पहले शनिवार को देहरादून सहित राज्य के सभी जनपदों में तीनों ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों ने पावर हाउस, बांध, बैराज, ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन और उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के विभिन्न बिजली घरों पर 10 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग की। विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने 31 अगस्त से आंदोलन शुरू किया था।
विज्ञापन


अब प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को गेट मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। गेट मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 23, 25 और 27 सितंबर को तीनों ऊर्जा निगमों के मुख्यालयों पर एक दिवसीय सत्याग्रह किया जाएगा। पांच अक्तूबर तक भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो छह अक्तूबर से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। सभा में ऊर्जा विभाग में सभी ट्रेड यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 जुलाई को बैठक में 14 सूत्रीय मांगपत्र पर समझौता हुआ था।
सभा में इस बात पर आक्रोश प्रकट किया गया कि 27 जुलाई को कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में 14 सूत्रीय मांगपत्र पर समझौता हुआ था। समझौते के बाद भी तीनों ऊर्जा निगम की ओर से कर्मचारियों की किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।



इस दौरान मोर्चा संयोजक इंसारूल हक, सह संयोजक राकेश शर्मा, जेसी पंत अमित रंजन, डीसी ध्यानी, पंकज सैनी, भानु जोशी, कार्तिकेय दुबे, अनिल मिश्रा, विनोद कुमार ध्यानी, विनोद कवि, नत्थू सिंह, राजेश मोगरा, संदीप शर्मा, आनंद सिंह रावत, राकेश नेगी, प्रदीप कंसल, प्रमोद कुमार केहर सिंह गोविंद प्रसाद नौटियाल आदि ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed