फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Stone pelting on police station in Rudrapur

उत्तराखंड: रंपुरा चौकी पर पथराव, वाहनों के शीशे टूटे, पुलिस हिरासत से युवक को छुड़ाने की कोशिश

Tue, 22 Dec 2020 12:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Dec 2020 12:36 AM IST
सार

  • 10 मिनट पथराव से मचा हड़कंप, रातभर अलर्ट रही पुलिस

विज्ञापन
Uttarakhand news: Stone pelting on police station in Rudrapur
पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में रंपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद बवाल हो गया। हमलावरों ने रंपुरा चौकी पर करीब 10 मिनट तक पथराव कर पुलिस हिरासत से एक युवक को छुड़ाने की कोशिश की। चौकी पर हुए पथराव को देखते हुए आसपास की फोर्स को बुलाया गया। फोर्स के पहुंचते ही हमलावर फरार हो गए। देर रात तक एसपी सिटी और एसपी क्राइम पूरी घटना को लेकर अलर्ट रहे। पुलिस ने चार-पांच नामजद लोगों को चिह्नित कर लिया है। 

विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे रंपुरा निवासी आकाश नाम के युवक ने डायल 112 पर सूचना दी कि वह एक ज्वैलर्स के यहां काम करता है। काम से घर लौटते समय कुछ लोगों ने उसे घेर लिया है और उसे कमरे में बंद कर मारपीट की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त युवक को मारपीट कर रहे लोगों से बचाकर रंपुरा पुलिस चौकी में ले आई। इसी बीच हमलावर पुलिस की कार का पीछा करते हुए रंपुरा चौकी पहुंच गए। उन्होंने आकाश को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश की। कामयाबी नहीं मिलने पर आक्रोशित हमलावरों ने चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


पथराव होते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। वायरलेस के जरिये रंपुरा चौकी इंचार्ज केजी मठपाल ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पथराव उग्र होने की आशंका को देखते हुए ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस और बगवाड़ा पुलिस फोर्स समेत एसपी सिटी देवेंद्र पींचाए एसपी क्राइम मौके पर पहुंच गए। करीब 10 मिनट तक चौकी पर पथराव करने के बाद हमलावर फरार हो गए। एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पथराव करने वाले कुछ आरोपियों की पहचान कर ली गई है। सभी के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पथराव के बाद सीओ अमित कुमार, कोतवाल एनएन पंत, ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी, बगवाड़ा चौकी पुलिस इंचार्ज मुकेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार समेत तीन-चार वाहनों के शीशे टूटे 

पथराव कर रहे लोगों ने रंपुरा में सड़क किनारे खड़ी एक कार समेत तीन-चार वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। चौकी के अंदर घुसकर उन्होंने सीज की गई बाइकों में भी तोड़फोड़ का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ते ही पथराव कर रहे लोग फरार हो गए। (संवाद)

कोतवाली पर पथराव की आशंका को लेकर पहुंची पुलिस
रंपुरा चौकी के बाद कोतवाली पर पथराव की आशंका के मद्देनजर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एसपी क्राइम प्रमोद कुमार, सीओ अमित कुमार मय फोर्स कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली के बाहर खड़े लोग पुलिस के पहुंचते ही भागते नजर आए। पुलिस आरोपियों के अस्पताल पहुंचने की भनक लगने पर देर रात ही अस्पताल में भी गई लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े।

रुड़की में खूनी संघर्ष में दस लोगों पर मुकदमा दर्ज

तेलीवाला गांव में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को चिह्नित कर रही है। 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव तेलीवाला में 17 दिसंबर को दो पक्षों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ा था कि दोनों पक्षों की ओर से जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले थे। इतना ही नहीं एक पक्ष की ओर से चार से पांच राउंड हवाई फायरिंग की थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव भी हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए थे। इस बीच पथराव की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी।

एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के असीम, वसीम, फहीम, नावेद, सलमान, अमजद, सद्दाम, आशिक, गुलशेर समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed