{"_id":"60a0a73eea030f0a64370a0d","slug":"uttarakhand-news-state-two-girl-will-play-in-indian-women-cricket-team-in-england-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : इंग्लैंड में दम दिखाएंगी प्रदेश की दो बेटियां, एकता बिष्ट और स्नेह राणा भारतीय महिला टीम में शामिल ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
उत्तराखंड : इंग्लैंड में दम दिखाएंगी प्रदेश की दो बेटियां, एकता बिष्ट और स्नेह राणा भारतीय महिला टीम में शामिल
Sun, 16 May 2021 11:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 16 May 2021 11:02 AM IST
सार
अल्मोड़ा निवासी एकता भारतीय टीम की नियमित सदस्य हैं। जबकि स्नेह राणा को पांच साल के लंबे अंतराल के बाद टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड की एकता बिष्ट
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की दो बेटियां इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज में अपना दम दिखाएंगी। दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में उत्तराखंड की एकता बिष्ट और स्नेह राणा ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड : इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन शामिल, दून से सीखा क्रिकेट का ककहरा
विज्ञापन
दोनों महिला क्रिकेटरों को तीनों फॉर्मेट के लिए चुनी गई टीम में जगह मिली है। एकता भारतीय टीम की नियमित सदस्य हैं। जबकि स्नेह राणा को पांच साल के लंबे अंतराल के बाद टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने फरवरी 2016 में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।
विज्ञापन
पांच साल बाद हुई स्नेह की वापसी
राइट ऑर्म ऑफ ब्रेक बॉलिंग के साथ स्नेह दाएं हाथ की उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। 18 फरवरी 1994 को दून में जन्मीं स्नेह ने 19 जनवरी 2014 को श्रीलंका के खिलाफ अपने वन डे और 26 जनवरी 2014 को टी-20 करियर की शुरूआत की।
उन्होंने सात फरवरी 2016 को अपना आखिरी वनडे और 24 फरवरी 2016 को टी-20 मुकाबला खेला था। अब पांच साल से ज्यादा अंतराल के बाद उन्हें भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है। स्नेह ने अब तक सात वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने सात विकेट चटकाने के अलावा 21 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर तीन विकेट है। वहीं, पांच टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 27 रन बनाए और एक विकेट लिया है।
एकता से फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
मूलत: अल्मोड़ा निवासी एकता बिष्ट से क्रिकेट प्रेमियों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आठ फरवरी 1986 को अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ले में जन्मीं एकता बाएं हाथ की बल्लेबाज और स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज हैं। एकता ने दो जुलाई 2011 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरूआत की।
2017 महिला विश्व कप में भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने में उनका अहम योगदान रहा। पाकिस्तान के खिलाफ 18 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वर्ष 2017 में शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें आईसीसी की वनडे और टी-20 टीम के लिए नामित किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड सरकार ने 2017 में उन्हें राज्य खेल रत्न देकर सम्मानित किया था।