फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: state government may have last assembly session in first week of December

उत्तराखंड: गैरसैंण में 7 और 8 दिसंबर को होगा सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी विधानसभा सत्र, तैयारियां शुरू

Fri, 19 Nov 2021 10:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 19 Nov 2021 10:35 PM IST
सार

सरकार ने 29 व 30 नवंबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया था। लेकिन तब अधिसूचना जारी नहीं हुई थी।

विज्ञापन
uttarakhand news: state government may have last assembly session in first week of December
उत्तराखंड विधानसभा भवन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र सात व आठ दिसंबर को भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आहुत होगा। इसके लिए विधानसभा सचिवालय ने दो दिवसीय सत्र की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से अवगत कराया कि 7 व 8 दिसंबर को गैरसैंण में शीतकालीन सत्र होगा। निश्चित रूप से भराड़ीसैंण में ठंड होगी, लेकिन व्यवस्थाओं के सभी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। संभवत: यह सत्र सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम सत्र होगा।

विज्ञापन

 

नहीं जारी हुई अधिसूचना
सरकार ने 29 व 30 नवंबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया था। अभी तक इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं हुई थी।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मना रहे हैं। मेरे मन है कि जितने दिन का सदन सरकार तय करेगी। एक दिन का विशेष सत्र अमृत महोत्सव पर कर सकते हैं। जिसमें आजादी की लड़ाई में शहादत देने वाले रणबांकुरों, आजादी के बाद क्या पाया। इस पर चर्चा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed