फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : State government increased food allowance for scheduled caste and scheduled tribe students

Uttarakhand News : प्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्रों का भोजन भत्ता बढ़ाया

Thu, 21 Jan 2021 11:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 Jan 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news :  State government increased food allowance for scheduled caste and scheduled tribe students
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)

समाज कल्याण विभाग के तहत विभिन्न संस्थाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्रों का भोजन भत्ता तीन हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर साढ़े चार हजार रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


भोजन भत्ते में बढ़ोत्तरी का लाभ जनजातीय कल्याण विभाग के तहत संचालित संस्थानों में अध्ययनरत आवासीय छात्रों को भी मिलेगा। अभी तक आश्रम पद्धति विद्यालयों में ही 4500 रुपये प्रति माह भोजन भत्ता दिया जा रहा था।
विज्ञापन


अब विभागीय स्तर पर संचालित सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति छात्रावासों, एकलव्य आवासीय विद्यालयों, राजकीय वृद्ध अशक्त गृह, राजकीय भिक्षुक गृह में भी छात्रों व पात्रों को बढ़ी हुईं दरों से भोजन भत्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड जवानों को भी एरियर की सौगात

राज्य सचिवालय में तैनात 309 होमागर्ड के जवानों को सरकार 25 अप्रैल 2017 से दो जुलाई 2018 तक के अवशेष ड्यूटी भत्ते के एरियर की पहली किस्त मिलेगी। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत एरियर की पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 24 लाख 38 हजार 600 रुपये की धनराशि मंजूर की गई है।


यूएसनगर में मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए 49.72 लाख मंजूर

मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंहनगर के लालकोठी शारदा घाट मंदिर व भारामल मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 49.72 लाख की धनराशि मंजूर की है।

चार साल में गैरसैंण पर ऐतिहासिक फैसले लिए गए : भाजपा

चार साल में भाजपा सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा ने कहा कि गैरसैंण पर ऐतिहासिक फैसले हुए। पार्टी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी ने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया जाएगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा कर न सिर्फ पार्टी का चुनावी वादा पूरा किया बल्कि उत्तराखंड की जनभावनाओं का सम्मान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed