{"_id":"613ba4318ebc3e3ee81c9463","slug":"uttarakhand-news-state-first-pnb-digital-bank-opened-in-rishikesh-aiims","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स में खुला प्रदेश का पहला पीएनबी डिजिटल बैंक, मिलेंगी बैंकिंग की तमाम सुविधाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: ऋषिकेश एम्स में खुला प्रदेश का पहला पीएनबी डिजिटल बैंक, मिलेंगी बैंकिंग की तमाम सुविधाएं
Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:05 AM IST
सार
Pnb Digital Bank in Rishikesh Aiims: शुक्रवार को एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत और पीएनबी देहरादून के अंचल प्रबंधक आरडी सेवक पीएनबी ईज आउटलेट का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
एम्स में खुला उत्तराखंड का पहला पीएनबी डिजिटल बैंक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पंजाब नेशनल बैंक के पहले डिजिटल बैंक (ईज आउटलेट) खुल गया है। बिना कर्मचारी के संचालित होने वाले डिजिटल बैंक में सभी बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डिजिटल बैंक राजकीय और साप्ताहिक अवकाश के दिनों में भी 24 घंटे काम करेगा।
विज्ञापन
हरिद्वार: ईएसआई अस्पताल से रेफर होने पर श्रमिक निजी अस्पताल में करा सकेंगे उपचार
विज्ञापन
शुक्रवार को एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत और पीएनबी देहरादून के अंचल प्रबंधक आरडी सेवक पीएनबी ईज आउटलेट का शुभारंभ किया। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि संस्थान में स्थापित पीएनबी के डिजिटल बैंक का लाभ मरीजों, तीमारदारों के साथ स्थानीय लोगों को भी मिलेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: सीएम धामी ने की घोषणा, रुड़की में बनेगा जिला अस्पताल और मिनी स्टेडियम
पीएनबी के अंचल प्रबंधक आरडी सेवक ने कहा कि कोरोना काल ने हमें डिजिटिलाइजेशन का महत्व समझाया है। लिहाजा पीएनबी का डिजिटल बैंक कोरोना काल के बीच बड़ी पहल है। लोग भीड़भाड़ से बचते हुए बैंकिंग सेवा का लाभ उठा पाएंगे।
उत्तराखंड: जैविक राज्य बनाने के लिए केंद्र सरकार से 610 करोड़ मंजूर, 6100 क्लस्टर होंगे तैयार
इस अवसर पर पीएनबी के सर्किल हेड वाईएस राजपूत, पीएनबी की वीरभद्र शाखा प्रबंधक गजेंद्र चौधरी,एम्स के डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, डीएचए प्रो. यूबी मिश्रा, वित्तीय सलाहकार कमांडेंट पीके मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, डीडीओ संदीप सिंह के अलावा पीएनबी के उप अंचल प्रबंधक डीएस भंडारी, अनिल सिन्हा, मंडल प्रमुख राजिंदर भाटिया आदि थे।
इज आउटलेट पर मिलेंगी ये सुविधाएं
इज आउटलेट पर एटीएम, पासबुक प्रिंटिंग, और चेक जमा, नकदी जमा, नकदी निकासी समेत विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी।