{"_id":"67a611bd8b6d7a085607c19c","slug":"uttarakhand-news-srinagar-garhwal-first-mayor-aarti-bhandari-and-40-councillors-took-oath-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: श्रीनगर की पहली मेयर आरती भंडारी व 40 पार्षदों ने ली शपथ, पहली बोर्ड बैठक में की ये घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: श्रीनगर की पहली मेयर आरती भंडारी व 40 पार्षदों ने ली शपथ, पहली बोर्ड बैठक में की ये घोषणा
Fri, 07 Feb 2025 07:30 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 07 Feb 2025 07:30 PM IST
सार
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत संस्कृत विद्यालय के छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके बाद मेयर आरती भंडारी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
मेयर आरती भंडारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम श्रीनगर की पहली मेयर आरती भंडारी व 40 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को रामलीला मैदान आयोजित किया गया। इस मौके पर मेयर को अपर जिलाधिकारी पौड़ी अनिल कुमार गबर्याल तथा पार्षदों को मेयर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मेयर आरती भंडारी ने तीलू रौतेली, हेमवती नंदन बहुगुणा, पंथ्या दादा, माधो सिंह भंडारी, मोलाराम तोमर, बैरिस्टर मुकुंदीलाल, भोलादत्त काला, इंद्रमणी बडोनी और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जैसी महान विभूतियों को नमन किया व उनके चित्रों को अलग शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर विशेष स्थान दिया।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत संस्कृत विद्यालय के छात्रों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके बाद मेयर आरती भंडारी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया की नगर के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान लोगों ने उन्हें फूल मालाएं एवं स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। इस मौके पर तहसीलदार धीरज राणा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी एवं गायत्री, मुख्य सफाई निरीक्षक शशि पंवार, लखपत भंडारी आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
PHOTOS: भतीजी की शादी में आशीर्वाद देने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी और राज्यपाल भी हुए शामिल
विज्ञापन
नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक में वाल्मीकि चौक के निर्माण की घोषणा
शपथ ग्रहण समारोह के बाद नगर निगम कार्यालय में नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक हुई। इससे पहले मेयर ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर नगर की समृद्धि व विकास के लिए विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया। पहली बोर्ड बैठक में धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया व मेयर आरती भंडारी ने शहर में वाल्मीकि चौक बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य श्रीनगर के सर्वांगीण विकास को गति देना और नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुनियोजित बनाना है। उन्होंने नगर के नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रीनगर को आदर्श नगर बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। कहा नगर निगम के सदस्यों का कर्तव्य है कि श्रीनगर के हर व्यक्ति की समस्या का समय पर समाधान हो और सभी नगरवासियों की सहायता करना हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर नगर आयुक्त नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी आदि मौजूद रहे।