Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Smart Prepaid Meter Electricity can be consumed even with recharge of 100 Rupees

Smart Prepaid Meter: 100 रुपये के रिचार्ज से भी जलेगी बिजली...16 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

Sun, 06 Oct 2024 07:29 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Oct 2024 07:29 PM IST
सार

जैसे ही रिचार्ज खत्म होगा, उसकी एक निश्चित समयावधि के बाद कनेक्शन स्वत: बंद हो जाएगा। रिचार्ज करने के 15 मिनट के भीतर स्वत: ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Smart Prepaid Meter Electricity can be consumed even with recharge of 100 Rupees
स्मार्ट प्रीपेड मीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 100 रुपये के रिचार्ज से भी बिजली जलाई जा सकेगी। यूपीसीएल का दावा है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत सुविधाजनक होगी। राज्य में करीब 16 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर जल्द ही स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू होने जा रहा है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार का कहना है कि प्रीपेड मीटर की प्रक्रिया को उपभोक्ता फ्रेंडली बनाया गया है। बताया, अभी तक एक निश्चित राशि का बिल हर उपभोक्ता को जमा करना होता है।

विज्ञापन


लेकिन, प्रीपेड मीटर में महज 100 रुपये के रिचार्ज से भी बिजली का इस्तेमाल किया जा सकेगा। उपभोक्ता का रिचार्ज खत्म होने पर शनिवार और रविवार के दिन बिजली कनेक्शन नहीं कटेगा। दो दिन का बोनस समय दिया जाएगा। जैसे ही रिचार्ज खत्म होगा, उसकी एक निश्चित समयावधि के बाद कनेक्शन स्वत: बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


लखपति दीदी शक्ति सम्मान समारोह: सीएम धामी ने रुद्रप्रयाग में की कई घोषणाएं, कहा-जल्द लागू होगा सख्त भू-कानून

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रिचार्ज करने के 15 मिनट के भीतर स्वत: ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। बिजली विभाग के किसी भी कर्मचारी को कनेक्शन काटने या जोड़ने के लिए बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर कोई उपभोक्ता दो महीने के लिए घर से बाहर है और बिजली का इस्तेमाल नहीं कर रहा, तो अभी उसे एक निश्चित बिल जमा कराना होता है।

लेकिन, प्रीपेड मीटर लगाने के बाद उसे रिचार्ज कराने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यानी जितनी बिजली इस्तेमाल होगी, उतना ही पैसा खर्च होगा। उपभोक्ता अपने मोबाइल एप के माध्यम से रोजाना, हर घंटे, हर 15 मिनट का बिजली खर्च भी देख सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed