{"_id":"60a5e516f173415ce47807d6","slug":"uttarakhand-news-singtali-bridge-will-less-the-distance-between-kumaon-and-garhwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : गढ़वाल- कुमाऊं के बीच की दूरियां कम करेगा सिंगटाली पुल - मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : गढ़वाल- कुमाऊं के बीच की दूरियां कम करेगा सिंगटाली पुल - मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
Thu, 20 May 2021 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 20 May 2021 11:14 AM IST
सार
त्रिवेंद्र सरकार ने मोटरपुल के चयनित स्थान को रद्द कर तीन किमी आगे नए स्थान पर मोटरपुल बनाने के आदेश कर दिया था, लेकिन स्थानीय लोग इसके विरोध में आंदोलन कर रहे थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि सिंगटाली पुल का निर्माण होने से न केवल टिहरी व पौड़ी जिलों के लोगों को लाभ होगा बल्कि यह पुल प्रदेश के दोनों मंडलों गढ़वाल व कुमाऊं के बीच की दूरी भी घटाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस यह सिंगटाली, व्यासी, सतपुली, सिद्धखाल, रिखणीखाल, नैनीडांडा, रामनगर होते हुए यह मार्ग कुमाऊं को जोड़ने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोटरपुल पुराने चयनित स्थान पर बनेगा। इसके निर्माण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसकी डीपीआर तैयार है और बजट का पूरा इंतजाम है। त्रिवेंद्र सरकार ने मोटरपुल के चयनित स्थान को रद्द कर तीन किमी आगे नए स्थान पर मोटरपुल बनाने के आदेश कर दिया था, लेकिन स्थानीय लोग इसके विरोध में आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी से भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इस मामले की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। बलूनी ने मुख्य सचिव ओम प्रकाश को पत्र भेजकर मोटरपुल के पुराने चयनित स्थान को रद्द करने के संबंध में रिपोर्ट मांगी थी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने यह मामला उठाया था। गढ़वाल सांसद होने के नाते मुख्यमंत्री पर भी आंदोलित ग्रामीणों की नाराजगी का दबाव था। इस चौतरफा दबाव के चलते प्रदेश सरकार को त्रिवेंद्र सरकार का आदेश पलटना पड़ा।
विज्ञापन
मोटरपुल निर्माण का रास्ता साफ
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इस पुल के निर्माण को लेकर जनता बीते कई वर्षों से मांग रही थी, जिसके निर्माण का अब रास्ता साफ हो गया है। जनता की मांग पर इस पुल को पूर्ववर्ती स्थान पर ही बनाया जाएगा। पुल की डीपीआर व बजट तैयार है। उन्होंने जल्दी से जल्दी इस पुल का निर्माण शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
वादे पर खरे उतरे बलूनी, समिति ने जताया आभार
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी एक बार फिर उत्तराखंड की जनता से किए गए अपने वादे पर खरे उतरे। बलूनी के प्रयासों से ऋषिकेश-बदरीनाथ सड़क पर पौड़ी जिले को जोड़ने वाला प्रस्तावित सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया।
मोटर पुल को उसके पूर्व चयनित स्थान पर बनाए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत ढांगू विकास समिति ने बलूनी का आभार जताया। बलूनी जब अपने गांव गए थे, उस दौरान समिति के लोगों ने उनसे पुल निर्माण का अनुरोध किया था। बलूनी ने मुख्य सचिव से पुल के बारे में जानकारी मांगी थी। पुल निर्माण देरी पर नाराजगी भी जताई थी। इसके बाद शासन ने मंगलवार को पुल निर्माण की मंजूरी दे दी।