फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news : shweta verma will play in Indian women cricket team in South Africa series

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सात मार्च से शुरू हो रही सीरीज में भारतीय महिला टीम में खेलेगी उत्तराखंड की बेटी

Sat, 27 Feb 2021 08:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 27 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news : shweta verma will play in Indian women cricket team in South Africa series
भारतीय महिला क्रिकेट टीम में श्वेता वर्मा - फोटो : फाइल फोटो

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सात मार्च से शुरू हो रही एक दिवसीय पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में श्वेता वर्मा का भी चयन हुआ है। थल निवासी विकेट कीपर बल्लेबाज श्वेता वर्मा मिताली राज की कप्तानी में खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं। यूपी की टीम से खेलने वाली श्वेता का पिछले साल इंडिया ए टीम के लिए भी चयन हुआ था। एकता और मानसी के बाद श्वेता उत्तराखंड से तीसरी महिला खिलाड़ी हैं, जो भारतीय टीम में चुनी गईं हैं। 

विज्ञापन


 बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली श्वेता की मां कमला वर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं, जबकि पिता मोहन लाल वर्मा का काफी समय पहले निधन हो चुका है। श्वेता का एक बड़ा भाई भी है। श्वेता के कोच लियाकत अली ने बताया कि करीब सात साल पहले थल में श्वेताके खेल की चर्चा उन्होंने किसी से सुनी तो उसे अल्मोड़ा बुलाया और उसे प्रशिक्षण देना शुरू किया। इसके बाद काशीपुर की हाईलेंडर क्रिकेट एकेडमी में भी उसने क्रिकेट की बारीकियां उनसे सीखीं। 
विज्ञापन


श्वेता की कामयाबी के पीछे हाईलेंडर के डायरेक्टर संजय ठाकुर का भी योगदान है, जिन्होंने क्रिकेट के प्रति उसकी ललक को देखते हुए एकेडमी में उसके रहने-खाने और मुफ्त प्रशिक्षण की व्यवस्था की। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 2016 में उसका चयन यूपी की टीम के लिए हुआ। टीम में चुने जाने के दौरान टीम के अन्य सदस्यों की तरह श्वेता भी बायोबबल (सुरक्षा घेरे) में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

श्वेता के चयन से थल में जश्न 

श्वेता वर्मा (23) के भारतीय टीम में चुने जाने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया के जरिये सीमांत वासियों को मिली तो थल क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। श्वेता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता कमला वर्मा, पिता स्व. मोहन लाल वर्मा और कोच लियाकत अली को दिया है।

श्वेता ने बताया कि वह देश के लिए शानदार प्रदर्शन कर सीमांत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई थल और बीए, एमए अल्मोड़ा महाविद्यालय से किया। अधिवक्ता संस्था अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट,  एडवोकेट रमेश कापड़ी, मनोज ओझा, निर्मल चौधरी, गिरीश जोशी, डॉ लोकेश जोशी,  सुशील खत्री, राजेश मोहन उप्रेती, जगदीश कलौनी, जगदीश पांडे ने खुशी जताई है। 

मास्टर ब्लास्टर सचिन हैं प्रेरणास्रोत  

फोन पर हुई बातचीत में श्वेता ने बताया कि क्रिकेट खेलने की प्रेरणा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से ही मिली। बचपन में पिता के साथ क्रिकेट मैच देखती थी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का हर शॉट उन्हें क्रिकेट के और करीब ले आया। गांव के पास ही मैदान में फिर लड़कों के साथ खेलने लगी और पिता ने भी काफी सपोर्ट किया। मैच शुरू होते ही मैं और पापा टीवी के सामने बैठ जाते थे। पेशेवर क्रिकेट इंटर करने के बाद कोच लियाकत अली की देखरेख में शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed