फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Saharanpur Passenger un from dehradun today

उत्तराखंड: सहारनपुर पैसेंजर के संचालन आज से, फिलहाल मेल एक्सप्रेस के तौर पर होगा संचालन

Mon, 27 Sep 2021 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 27 Sep 2021 10:39 AM IST
सार

कोरोना के चलते देश भर में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। स्थितियां सामान्य होने के बाद रेलवे बोर्ड व उत्तर रेलवे की ओर से देहरादून से संचालित ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन शुरू नहीं हो पाया था

विज्ञापन
uttarakhand news: Saharanpur Passenger un from dehradun today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन आज से मेल एक्सप्रेस के रूप में शुरू किया जा रहा है। ट्रेन के संचालन को हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे की ओर से संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन


कोरोना के चलते देश भर में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। स्थितियां सामान्य होने के बाद रेलवे बोर्ड व उत्तर रेलवे की ओर से देहरादून से संचालित ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन


इससे दैनिक यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी।  हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, भगवानपुर स्थित औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को जाने के लिए परिवहन निगम की बसों का सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि सहारनपुर पैसेंजर को मेल एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर आज से संचालित किया जाएगा। ट्रेन पूर्व की भांति ही देहरादून से सहारनपुर के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के तौर पर संचालित किए जाने से नंबर में भी बदलाव किया गया है।

डेढ़ साल बाद खुलेंगे साधारण श्रेणी के टिकट काउंटर 
देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन शुरू होने से रेलवे स्टेशन पर डेढ़ साल साधारण श्रेणी टिकट काउंटरों को खोला जा रहा है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि यात्रियों को टिकट को लेकर परेशानी ना हो, इसके लिए साधारण श्रेणी टिकट काउंटर खोले जा रहे है।

बस का किराया 95 तो ट्रेन का 90 रुपये 
सहारनपुर पैसेंजर को मेल एक्सप्रेस ट्रेन की तर्ज पर संचालित किए जाने से किराए में दोगुने से अधिक की वृद्धि हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक देहरादून से हरिद्वार का किराया अब 15 की जगह 35 रुपये देना होगा। वहीं, देहरादून से सहारनपुर के लिए जहां पहले 45 रुपये किराया था।


अब यात्रियों को दोगुना यानी 90 रुपये किराया देना होगा। ट्रेन का न्यूनतम किराया जो पहले मात्र 10 रुपये था अब से 30 रुपये कर दिया गया है। वहीं, देहरादून से सहारनपुर बस का किराया 95 रुपये है। ऐसे में रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेन का संचालन बेशक शुरू करा दिया गया है, लेकिन किराया बहुत अधिक होने की वजह से लोग इसमें सफर करेंगे इसकी संभावना बहुत कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed