{"_id":"61976f4c734b796bf862b7b5","slug":"uttarakhand-news-rudrapur-stadium-to-be-named-on-manoj-sarkar-who-won-bronze-medal-in-tokyo-paralympics","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज सरकार के नाम से जाना जाएगा रुद्रपुर स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज सरकार के नाम से जाना जाएगा रुद्रपुर स्टेडियम
Fri, 19 Nov 2021 03:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 19 Nov 2021 03:20 PM IST
सार
रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में चार सितंबर को कांस्यपदक के लिए हुए मुकाबले में जापान के दायशूकी फुजियारा को 20-20 और 21-13 से हराकर कांस्यपदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार ने ऊधमसिंह नगर जिले के दो खेल स्टेडियम के नाम बदलने के साथ ही पिथौरागढ़ स्टेडियम की दर्शका दीर्घा का नाम इंटर नेशनल बॉस्केटबाल खिलाड़ी हरिदत्त कापड़ी के नाम पर रखने की घोषणा की है। रुद्रपुर स्टेडियम टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज सरकार के नाम से जाना जाएगा और गदरपुर स्थित खेमपुर स्टेडियम का नाम अब राजा जगतदेव सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा।
विज्ञापन
रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो पैरालंपिक में चार सितंबर को कांस्यपदक के लिए हुए मुकाबले में जापान के दायशूकी फुजियारा को 20-20 और 21-13 से हराकर कांस्यपदक जीतकर देश और उत्तराखंड का नाम रोशन किया था। प्रदेश सरकार ने नकद पुरस्कार के साथ ही सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया था। हाल ही में धामी सरकार ने नकद पुरस्कार देकर एक वादा निभा दिया।
विज्ञापन
यूपी सरकार भी मनोज को सम्मानित कर चुकी है। धामी सरकार ने एक कदम और आगे बढ़कर रुद्रपुर स्टेडियम का नाम मनोज सरकार के नाम पर रख दिया है। मनोज सरकार ने इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेल मंत्री और खेल विभाग का धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सरकार ने गदरपुर के खेमपुर स्थिति स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम बुक्सा समाज के राजा जगतदेव सिंह के नाम पर रखने का आदेश जारी कर दिया है। सचिव एसए मुरुगेशन के हवाले से जारी आदेश के तहत पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम की दर्शक दीर्घा का नाम पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र के चिड़ियाखान गांव निवासी हरिदत्त कापड़ी के नाम पर रखा है। अंतरराष्ट्रीय बॉस्केटबाल खिलाड़ी हरिदत्त कापड़ी को वर्ष 1979 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।