{"_id":"6010f1fa8ebc3e340624477d","slug":"uttarakhand-news-reshma-patel-sets-national-record-in-ten-thousand-meter-walk-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News : रेशमा पटेल ने दस हजार मीटर वॉक रेस में बनाया नेशनल रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
Uttarakhand News : रेशमा पटेल ने दस हजार मीटर वॉक रेस में बनाया नेशनल रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक
Wed, 27 Jan 2021 10:49 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
रेशमा पटेल
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड की खिलाड़ी रेशमा पटेल ने दस हजार मीटर वॉक रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। उत्तराखंड के लिए यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
रेशमा पटेल ने भोपाल में आयोजित हो रही नेशनल प्रतियोगिता में यह रिकॉर्ड बनाया है। रेशमा ने अंडर 20 बालिका श्रेणी में 48 मिनट 52 सैकेंड में अपनी रेस पूरी कर यह रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन
रेशमा ने स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर लिया
16 वर्षीय रेशमा ने मंगलवार को अपनी पहली ही दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने प्रियंका गोस्वामी के 2014 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ा।
विज्ञापन
रेशमा ने भोपाल में टीटी नगर स्टेडियम में आयोजित नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन 48 मिनट और 25.90 सेकेंड का समय में दौड़ को पूरा किया।
रेशमा की इस बड़ी उपलब्धि से राज्य व खेल जगत में खुशी का माहौल है।
दस हजार मीटर वॉक रेस में परमजीत बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया
वहीं बुधवार को इस प्रतियोगिता में दिन के सबसे पहले इवेंट दस हजार मीटर वॉक रेस में उत्तराखंड के ही परमजीत बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परमजीत उत्तराखंड के चमोली जिले के रहने वाले हैं। इससे उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।