फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Railways will organize tours to pilgrimage sites of South India including Tirupati Balaji

Uttarakhand: तिरुपति बालाजी सहित दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों का भ्रमण कराएगा रेलवे, यहां से चलेगी ट्रेन

Wed, 09 Jul 2025 03:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Jul 2025 03:11 PM IST
सार

आईआरसीटीसी 29 अगस्त से 9 सितंबर के मध्य स्पेशल भारत गौरव पर्यटक ट्रेन संचालित करेगा। ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 29 अगस्त को रवाना होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Railways will organize tours to pilgrimage sites of South India including Tirupati Balaji
भारत गौरव ट्रेन - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

यदि आप अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो रेलवे की मदद से अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। रेलवे तिरुपति बालाजी सहित दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए अगस्त माह में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन संचालित करने जा रहा है। हरिद्वार और ऋषिकेश रेलवे स्टेशनों से यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे।

विज्ञापन


इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी 29 अगस्त से 9 सितंबर के मध्य स्पेशल भारत गौरव पर्यटक ट्रेन संचालित करेगा। ट्रेन योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 29 अगस्त को रवाना होगी।
विज्ञापन


11 रात्रि और 12 दिनों के स्पेशल यात्रा पैकेज के लिए स्लीपर क्लास के लिए प्रति व्यक्ति 24350 रुपये, थर्ड एसी के लिए 41800 रुपये और सेकेंड एसी क्लास के लिए 55750 रुपये प्रति व्यक्ति भुगतान करना होगा। यात्रा पैकेज में रेलयात्रा, नाश्ता और दोपहर व शाम का शाकाहारी भोजन एसी नॉन एसी होटल और एसी नॉन एसी बसों से तीर्थस्थल का भ्रमण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: जियोथर्मल नीति को कैबिनेट की मंजूरी, पेंशन और खनन के प्रस्ताव मंजूर, ये फैसले भी हुए

इन तीर्थस्थलों का भ्रमण कराएगी ट्रेन
तिरुपति बालाजी मंदिर ( तिरुपति ), रामनाथ स्वामी मंदिर ( रामेश्वरम ), मीनाक्षी मंदिर ( मदुरै ), स्थानीय दर्शन ( कन्याकुमारी ) और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग ( मरकापुर )।

इन रेलवे स्टेशनों से ट्रेन में हो सकेंगे सवार
योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, और मानिकपुर से यात्रा के लिए ट्रेन में सवार हो सकेंगे। यात्रा की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन कराई जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed