फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: PWD contract junior engineers strike from today

देहरादून: पीडब्ल्यूडी के संविदा जूनियर इंजीनियरों की हड़ताल आज से, सीएम आवास घेराव की दी चेतावनी

Sat, 20 Nov 2021 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Nov 2021 11:07 AM IST
सार

कनिष्ठ अभियंता संविदा उत्तराखंड समिति के पदाधिकारियों और जूनियर इंजीनियरों की ओर से नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news: PWD contract junior engineers strike from today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार, शासन की ओर से लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियरों ने सरकार, शासन स्तर से नियमितीकरण आदेश जारी नहीं जारी किए जाने से शनिवार से प्रदेश भर में 300 से अधिक जूनियर इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। आक्रोशित जूूनियर इंजीनियरों ने हड़ताल के साथ ही मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय घेराव का एलान किया है। 

विज्ञापन


पिछले चार दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है धरना प्रदर्शन
कनिष्ठ अभियंता संविदा उत्तराखंड समिति के पदाधिकारियों और जूनियर इंजीनियरों की ओर से नियमितीकरण की मांग को लेकर पिछले चार दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। अब जबकि सरकार, शासन स्तर पर उनकी मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है तो आक्रोशित जूनियर इंजीनियरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। 
विज्ञापन

 

 

लोक निर्माण विभाग जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरज डोभाल का कहना है कि संविदा पर कार्यरत सभी जूनियर इंजीनियर एक दशक से विभाग में अति दुर्गम और आपदाग्रस्त क्षेत्रों में बेहद विपरीत परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियरों ने पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट चारधाम परियोजना, केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण के साथ ही श्री बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान तैयार करने में अपनी पूरी सेवाएं दीं, लेकिन इसके बावजूद संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियरों को नियमित नहीं किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed