फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Purola Aditya got All India 315 rank in UPSC

उत्तराखंड: पुरोला के आदित्य ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर किया रवांई घाटी का नाम रोशन, पाई 315 रैंक

Fri, 08 Oct 2021 03:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरोला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

बंगाण क्षेत्र के किरोली गांव निवासी गब्बर सिंह चौहान के बेटे आदित्य सिंह चौहान ने इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा पास की है। आदित्य ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली से की है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Purola Aditya got All India 315 rank in UPSC
आदित्य सिंह चौहान की ऑल इंडिया में 315 रैंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी जिले में मोरी ब्लॉक के बंगाण क्षेत्र के एक युवक ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर रवांई घाटी का नाम रोशन किया है। किरोली गांव निवासी आदित्य सिंह चौहान की ऑल इंडिया में 315 रैंक है। 

विज्ञापन


कम्प्यूटर सांइस में किया बीटेक
मोरी ब्लाक के बंगाण क्षेत्र के किरोली गांव निवासी गब्बर सिंह चौहान के बेटे आदित्य सिंह चौहान ने इस वर्ष यूपीएससी की परीक्षा पास की है। आदित्य ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई दिल्ली से की है। इसके बाद उन्होंने 2016 में गोविन्द बल्लभ पंत विश्व विद्यालय पंतनगर से कम्प्यूटर सांइस में बीटेक किया है।
विज्ञापन


उनकी इस सफलता पर रवांई घाटी में खुशी का माहौल है। आदित्य के पिता गब्बर सिंह दिल्ली में जर्मनी के दक्षिण एशिया संस्थान हाईडिलबर्ग विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं।आदित्य से बड़ी एक बहन है जो कि परास्नातक करने के बाद तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवांई घाटी में खुशी का माहौल
आदित्य सिंह चौहान के पिता गब्बर सिंह चौहान ने बताया वे गत कई वर्षों से दिल्ली में रह रहे हैं, लेकिन अपने गांव उनका आना जाना रहता है। आदित्य की मां परमेश्वरी देवी गृहणी हैं। आदित्य सिंह चौहान की इस सफलता से रवांई घाटी में खुशी का माहौल है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजी सिंह राणा, राजेंद्र रावत, रोजी सिंह सौंदाण, देवेंद्र राणा, डाक्टर किशोर राणा ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इससे पूर्व वर्ष 2010 में बंगाण क्षेत्र के माकुड़ी गांव की सुमन रावत का आईएएस में चयन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed