फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Purchase of paddy will start from 1st October

उत्तराखंड: प्रदेश में एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद, बनाए गए 239 केंद्र

Tue, 21 Sep 2021 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 21 Sep 2021 12:03 AM IST
सार

प्रदेश में 239 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत के अनुसार इनकी संख्या को बढ़ाया एवं बदला जा सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Purchase of paddy will start from 1st October
धान की फसल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत ने विधानसभा स्थित कक्ष में हुई बैठक में विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि 30 सितंबर तक इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 239 धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। जरूरत के अनुसार इनकी संख्या को बढ़ाया एवं बदला जा सकता है। इन केंद्रों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की तैनाती कर ली जाए। मंत्री ने बताया कि इन दिनों धान क्रय पोर्टल पर किसानों का रजिस्ट्रेशन चल रहा है।
विज्ञापन


बैठक में जिलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसानवार, ग्रामवार और बोया गया रकबे से संबंधित किसानों की सूची उपलब्ध कराई जाए, जिससे संभावित उत्पादित मात्रा की खरीद की जा सके। निर्देश दिया कि किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए व्यापक प्रचार प्रसार मंडी समिति के स्तर से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि धान खरीद के लिए अब तक एक करोड़ 32 लाख बोरों की व्यवस्था की जा चुकी है। अपर सचिव खाद्य प्रताप शाह ने कहा कि धान खरीद के लिए संबंधित विभाग की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।


किसानों को 48 घंटो के भीतर उनकी उपज का भुगतान किया जाएगा। बैठक में सचिव भूपाल सिंह मनराल, आरएफसी गढ़वाल बीएल राणा, वित्त नियंत्रक हर सिंह बोनाल, संयुक्त आयुक्त डॉ.एमएस बिसेन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed