फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: PRD jawans secretariat march today, have been sitting on dharna from one year

उत्तराखंड: विभिन्न मांगों के लिए शासनादेश जारी न होने से गुस्साए पीआरडी जवानों का सचिवालय कूच, साल भर से बैठे हैं धरने पर

Wed, 05 Jan 2022 03:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 05 Jan 2022 03:32 PM IST
सार

पीआरडी जवानों ने कहा कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है।

विज्ञापन
uttarakhand news: PRD jawans secretariat march today, have been sitting on dharna from one year
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल भर नौकरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर बीते लंबे समय से धरने पर बैठे प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) जवानों ने बुधवार को सचिवालय कूच किया।

विज्ञापन


साल भर नौकरी समेत विभिन्न मांगों के लिए शासनादेश जारी न होने से गुस्साए पीआरडी जवानों ने बुधवार को सचिवालय कूच किया। हालांकि सुभाष रोड पर पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। जिससे बाद पीआरडी जवानों ने सड़क पर ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


मंगलवार को पीआरडी जवानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कैंडल मार्च निकाल प्रदर्शन किया था। मंगलवार को गांधी पार्क से कैंडल मार्च निकालते हुए पीआरडी जवान घंटाघर पहुंचे और परेड ग्राउंड से होते हुए गांधी पार्क पर कैंडल मार्च संपन्न हुआ। पीआरडी जवानों ने कहा कि वह अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरडी जवानों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों को साल के 300 दिन रोजगार देने की घोषणा की थी। अभी तक उसका शासनादेश जारी नहीं किया गया है। जबकि अन्य मांगों के संबंध में भी सरकार की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे पीआरडी जवानों में भारी रोष है और पीआरडी जवानों ने पांच जनवरी को सचिवालय कूच करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed