फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news portal of Vishwa Samvad Kendra launched

Dehradun News: विश्व संवाद केंद्र का उत्तराखंड न्यूज पोर्टल शुरू

Wed, 18 Feb 2026 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news portal of Vishwa Samvad Kendra launched
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


देहरादून। प्रांत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विश्व संवाद केंद्र का उत्तराखंड न्यूज पोर्टल का राष्ट्रीय स्वयंसेवक के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि न्यूज पोर्टल एक डिजिटल संवाद, सांस्कृतिक एवं सूचनात्मक मंच है, जो मुख्य रूप से उत्तराखंड की गौरवशाली विरासत, सामाजिक सरोकारों, सांस्कृतिक मूल्यों एवं लोकहित के विषयों पर आधारित लेख, विचारपरक विश्लेषण, शैक्षिक सामग्री और नवीनतम प्रस्तुत करता है। साथ ही एक विश्वसनीय और नित्य नवीन समाचार स्रोत है, जो देश-दुनिया की ताजा खबरों, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार और तकनीकी जगत से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी हिंदी भाषा में उपलब्ध कराती है।


प्रांत प्रचारक ने कहा कि यह पोर्टल पाठकों को विश्वसनीय सूचनाओं तक सुलभ पहुंच प्रदान करने, ज्ञानवर्धक लेखों के अनुशीलन और प्रकाशित सामग्री के माध्यम से वैचारिक रूप से जुड़ने का एक सशक्त माध्यम है। लोकार्पण समारोह में प्रांत प्रचार प्रमुख संजय, प्रांत व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल, विभाग प्रचारक धनञ्जय, प्रांत टोली सदस्य सोशल मीडिया प्रमुख प्रदीप आनन्द, विभाग प्रचार प्रमुख गजेंद्र खंडूरी, सह विभाग कार्यवाह अरुण एवं संघ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed